फिल्म मेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में ज्यादातर सेलेब्रिटी आकर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज शेयर करते हैं। वहीं करण के इस शो को दर्शक भी खास पसंद करते हैं। करण के अगले शो में एक्टर शाहिद कपूर और उनके छोटे भाई ईशान खट्टर नजर आने वाले हैं। शाहिद कपूर ने इस मौके पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को महत्वपूर्ण सलाह भी दी है।