एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' वर्ष 2016 की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। इस मूवी में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, धोनी के किरदार में नजर आए थे। वहीं, अब इसे वापस से बड़े पर्दे पर रिलीज किए जाने की तैयारी है। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म 12 मई से भारतीय सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में दोबारा से रिलीज किया जा रहा है। इसकी रिलीज को लेकर डिज्नी स्टार के हेड स्टूडियो, बिक्रम दुग्गल ने कहा, 'इस री-रिलीज का उद्देश्य देश भर में अपने प्रशंसकों को क्रिकेट के सबसे जादुई पलों को बड़े पर्दे पर फिर से जीने का एक और मौका देना है।'