फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actor: कभी पत्नी के पैसों पर गुजारा करने को मजबूर रहे ये सितारे, आज हैं इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर

Fri, 12 May 2023 10:11 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के जाने-माने सितारे कभी पत्नी के पैसों पर गुजर बसर करते थे। हालांकि, इन एक्टर ने आज अपनी मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बना ली है।
 
विज्ञापन
1 of 6
पत्नी के पैसों पर किया गुजारा - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के सितारे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ एक्टिविटी को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में रहते हैं। ये स्टार्स अपने नाम, काम और शोहरत से लाइमलाइट बटोरते हैं। हालांकि, इन सेलिब्रिटीज को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। वहीं, एक समय ऐसा भी रहा है, जब आपके चहेते एक्टर को अपनी पत्नी के पैसों पर गुजारा करना पड़ा। इनमें शाहरुख खान से लेकर आयुष्मान खुराना तक शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान-गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान आज कमाई के मामले में पूरे विश्व के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान भी एक समय पर पैसों की तंगी से जूझ रहे थे। वहीं, कोरोना काल में किंग खान के घर में कमाई करने वाला सिर्फ एक ही शख्स था और यह शख्स उनकी पत्नी गौरी खान थीं। संघर्ष के दौरान भी गौरी खान ने शाहरुख समेत पूरे परिवार का खर्च उठाया था। शाहरुख ने करण जौहर से एक दफा साझा किया था कि कोरोना काल में उनकी पत्नी गौरी खान कमाई करने वाली इकलौती सदस्य थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
परमीत सेठी-अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
'द कपिल शर्मा' शो में अपनी प्रेजेंस मात्र से लोगों को एंटरटेन करने वालीं एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह पति परमीत सेठी के साथ फैंस को कपल गोल देती नजर आती हैं। अर्चना आज भी अच्छी-खासी कमाई कर रही हैं। वहीं, उनके पति परमीत सेठी अब फिल्मों से दूरी बना चुके हैं ,और पत्नी अर्चना के पैसों पर गुजारा कर रहे हैं। परमीत को यह कहते देखा जा चुका है कि उन्हें पत्नी के पैसों पर गुजर-बसर करने से कोई एतराज नहीं है। 

4 of 6
मनीष पॉल-संयुक्ता पॉल - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर अपने टैलेंट का जादू बिखेर चुके मनीष पॉल आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। मनीष, स्टार स्टडेड अवॉर्ड शो में बतौर होस्ट भी लोगों का दिल जीतते देखे जाते हैं। वहीं, मनीष को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी पत्नी संयुक्ता पॉल का बड़ा हाथ है। मनीष ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, '2008 में मैं एक साल के लिए बेरोजगार था। मेरे पास घर का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं थे, लेकिन संयुक्ता ने सब कुछ संभाल लिया। वह कहा करती थी- धैर्य रखें, आपको जल्द ही एक अच्छा ऑफर मिलेगा। एक साल बाद मुझे एक टीवी सीरियल मिला।
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना ने मनोरंजन जगत को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। एक्टर अपनी हर मूवी के जरिए फैंस को कोई ना कोई संदेश देते नजर आते हैं। हालांकि, आयुष्मान ने भी इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया है, इसमें एक बड़ी प्रॉब्लम पैसों की तंगी रही है। ताहिरा से शादी के वक्त आयुष्मान मनोरंजन जगत में काम पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। जीवनयापन के लिए आयुष्मान ने कई काम किए, वहीं उनकी पत्नी ताहिरा ने भी कई कॉलेज में टीचर का काम कर घर चलाने में काफी सहायता की। कई दफा ऐसा भी हुआ कि आयुष्मान के पास काम नहीं था और उनका पूरा खर्च पत्नी ताहिरा चलाती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंकज त्रिपाठी-मृदुला त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर पंकज त्रिपाठी अपने काम के दम पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। आज वह फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक के लिए मेकर्स की पहली पसंद बन गए हैं, लेकिन पंकज के लिए यह स्टारडम हासिल कर पाना आसान नहीं था। मृदुला त्रिपाठी से शादी के आठ साल बाद तक पंकज त्रिपाठी काम की तलाश में जगह-जगह भटक रहे थे। इस दौरान उन्हें उनकी पत्नी का भरपूर सहयोग मिला। मृदुला उस वक्त टीचर की नौकरी कर गुजारा करती थीं। एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने संघर्ष के लम्हों को याद करते हुए कहा था, 'यदि आप मुझसे मेरे संघर्ष के बारे में पूछते हैं, तो मेरे पास फुटपाथ पर सोने या कई दिनों तक भूखे रहने जैसी कोई दुखद कहानी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरी पत्नी मृदुला ने घर की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली थी। मैं सभी को बताता हूं कि वह घर की मर्द हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें