राम गोपाल वर्मा की आग
- फोटो : सोशल मीडिया
राम गोपाल वर्मा की आग
राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड और साउथ के बड़े डायरेक्टरों में से एक हैं। हालांकि, उन्होंने कुछ ऐसी भी फिल्में बनाईं हैं जिन्हें दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया था। इन्हीं में से एक फिल्म राम गोपाल वर्मा की आग थी। कल्ट क्लासिक शोले को अपने अंदाज में बनाने में रामू बुरी तरह से फेल रहे थे। लोगों ने इस फिल्म को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे सितारों के बाद भी यह टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिर गई। आईएमडीबी पर भी इसे केवल 1.4 रेटिंग ही मिली है।