फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flop Films: 100 करोड़ की कमाई के बाद भी फ्लॉप रहीं ये फिल्में, लिस्ट में आमिर-प्रभास की मूवीज भी शामिल

Thu, 08 Feb 2024 11:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में हर साल बड़ी संख्या में फिल्मों का निर्माण होता है। इनमें से कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करती हैं। एक समय 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन को फिल्मों के हिट होने की गारंटी माना जाता था, लेकिन वक्त के साथ यह ट्रेंड भी धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर है। आमिर खान की गजनी से लेकर सलमान खान की दबंग तक, बॉलीवुड में पिछले कुछ वर्षों में कई सुपरहिट फिल्में बनी हैं,  जिन्होंने 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर ब्लॉकबस्टर का टैग प्राप्त किया है। हालांकि, इन दिनों 100 करोड़ रुपये की कमाई भी फिल्मों की सफलता की गांरटी नहीं बन पा रही हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 100 करोड़ या इससे भी अधिक की कमाई करने के बाद भी फ्लॉप घोषित हो चुकी हैं।
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने दिलीप छाबड़िया पर अवैध तरीके से पैसे ऐंठने का लगाया आरोप, ईडी में दर्ज कराई शिकायत
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राधेश्याम - फोटो : सोशल मीडिया
राधेश्याम
फिल्म राधेश्याम में साउथ सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आए थे। इस रोमांटिक फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 300 करोड़ रुपये के आसपास था। वहीं, इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 118 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसकी वजह से इसे फ्लॉप घोषित किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
यशराज फिल्म्स की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान और अमिताभ बच्चन एक साथ पहली बार पर्दे पर नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन धूम 3 बना चुके विजय कृष्णा आचार्य ने किया था। फिल्म की ओपनिंग तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही, लेकिन इसकी खामियों के चलते यह ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में नहीं टिक सकी। यही वजह है कि 150 करोड़ रुपये की कमाई करने में बाद भी इस बड़े बजट की फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया गया। 

4 of 5
जीरो - फोटो : सोशल मीडिया
जीरो
फिल्म जीरो के लिए शाहरुख खान ने जमकर मेहनत की थी। फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को खूब प्रभावित किया, लेकिन इसकी कमजोर पटकथा की वजह से यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह से इसे फ्लॉप करार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आदिपुरुष 
इस लिस्ट में प्रभास की आदिपुरुष का नाम भी शामिल है।इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। हालांकि, रिलीज के बाद इस फिल्म पर जमकर विवाद भी हुआ। फिल्म ने 380 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, लेकिन 500 करोड़ रुपये का बजट होने के कारण यह हिट फिल्मों की श्रेणी में नहीं आ सकी। 
Rakul-Jackky Wedding: रकुल प्रीत बनेंगी जैकी भगनानी की दुल्हन, जानिए इस रोमांटिक जोड़े का क्या है गोवा कनेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें