फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन फिल्मों में नहीं दिखाई गई हैप्पी एंडिंग, भारी मन से सिनेमाघरों से बाहर निकले फैंस

Thu, 08 Feb 2024 11:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की अधिकांश फिल्में, जिन्हें हम देखकर बड़े हुए हैं, उनमें आखिर में प्रेमी को प्रेमिका मिल जाती थी या फिर अच्छाई की बुराई पर जीत हो जाती है, लेकिन असल जीवन में ऐसा नहीं होता। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ मुट्ठी भर ऐसी फिल्में हैं, जिनमें सुखद अंत नहीं दिखाया गया है। जिस किसी ने भी इन फिल्मों को देखा वे सिनेमाघरों से भारी मन के साथ बाहर आए। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
Vedaa: जॉन के लुक को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं निखिल आडवाणी, शरवरी के साथ काम करने का अनुभव किया साझा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तेरे नाम - फोटो : सोशल मीडिया
तेरे नाम
सलमान खान की बेहतरीन फिल्मों में तेरे नाम को भी शामिल किया जाता है। इस फिल्म से सलमान की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। लव स्टोरी का अंत देखकर दर्शकों की आंखें भर आई थीं। दिल दहला देने वाले क्लाइमैक्स में जब राधे (सलमान खान) को पता चलता है कि निर्जरा (भूमिका चावला) ने खुदकुशी कर ली है तो वह स्वेच्छा सेदोबारा मेंटल हॉस्पिटल चला जाता है,ऐसा वो इसलिए करता है क्योंकि उसके जीवन में अब कुछ भी नहीं बचा। 
विज्ञापन

3 of 5
रंग दे बसंती - फोटो : सोशल मीडिया
रंग दे बसंती
आमिर खान, शरमन जोशी, कुणाल कपूर और आर माधवन स्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह  फिल्म आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। फिल्म के क्लाइमैक्स में दोस्तों के एक ग्रुप को अपने साथी के लिए व्यवस्था के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया था। उस समय जिसने भी सिनेमाघरों में यह फिल्म देखी सभी ने इन दोस्तों के सही सलामत अंत में लौटने की दुआ की, लेकिन फिल्म का आखिरी सीन काफी हृदयविदारक था।

4 of 5
रांझणा - फोटो : सोशल मीडिया
रांझणा 
फिल्म रांझणा से धनुष ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। फिल्म में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में सोनम कपूर और अक्षय देओल भी नजर आए थे। रांझणा में सोमम धनुष का इस्तेमाल करती हैं और अंत में उसे मार देती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उसके होने वाले पति की मौत का कारण धनुष हैं। वहीं, पूरी साजिश को जानने के बाद भी धनुष का किरदार खुशी-खुशी मौत को गले लगा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फना - फोटो : सोशल मीडिया
फना
आमिर खान और काजोल की हिट फिल्मों में फना का नाम भी शामिल है। उस इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था, लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स ने दर्शकों के होश उड़ा दिए थे। दरअसल, फिल्म के आखिर में काजोल अपने प्यार आमिर को मार देती हैं, क्योंकि उन्हेंं पता चलता है कि वह एक आतंकवादी है। 
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने दिलीप छाबड़िया पर अवैध तरीके से पैसे ऐंठने का लगाया आरोप, ईडी में दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें