फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movies: 'डबल एक्सएल' से पहले ये फिल्में भी दिखा चुकी हैं समाज को आईना, बॉडी शेमिंग पर की गई है बात

Thu, 27 Oct 2022 05:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डबल एक्सएल-दम लगा के हईशा - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म 'डबल एक्सएल' चर्चा में है। जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर है यह फिल्म बॉडी शेमिंग जैसे मुद्दे को उठाती है। फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए फैट फोबिया जैसे गंभीर मुद्दे को बेद हल्के -फुल्के अंदाज में सामने रखने की कोशिश की गई है। फिल्म में सोनाक्षी के अलावा जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि 'डबल एक्सएल' दो प्लस साइज महिलाओं की कहानी है। फिल्म में समाज द्वारा महिलाओं के लिए तय किए गए मानकों पर सवाल किया गया है। वैसे, यह इकलौती फिल्म नहीं है, जिसमें फैट शेमिंग, बॉडी शेमिंग जैसे मुद्दे पर बात की गई है। इससे पहले और भी फिल्मों में समाज को आईना दिखाया गया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दम लगा के हईशा - फोटो : सोशल मीडिया
दम लगा के हईशा
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की वर्ष 2015 में आई यह फिल्म पति-पत्नी के रिश्ते पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि पत्नी के अधिक वजन के चलते उसके पति के मन में उसके प्रति इज्जत नहीं होती। इतना ही नहीं, ओवरवेट के चलते दोनों की शादी में अनबन रहती है। फिल्म में पत्नी के किरदार में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपने अधिकार और अपने लिए लड़ती दिखाई गई हैं।

22 Years Of Mohabbatein: 'मोहब्बतें' की रिलीज को 22 वर्ष पूरे! यश राज फिल्म्स ने साझा किया पोस्ट
विज्ञापन

3 of 5
फन्ने खां - फोटो : सोशल मीडिया
फन्ने खां 
वर्ष 2018 में आई यह फिल्म बाप-बेटी की कहानी पर आधारित है। एक पिता अपनी ओवरवेट बेटी को गायिका बनाने का सपना देखता है। मगर, उनका मोटापा उसके सपनों की रहा में बाधा बनता है। फिल्म में एक पिता अपनी बेटी की आंतरिक खूबसूरती को देखता है, जबकि दुनिया उसकी बाहरी खूबसूरती पर सवाल उठाती है। ऐसे में फन्ने खां ठान लेता है कि वह अपनी बेटी को गायिका बनाकर रहेगा। वह कामयाब भी होता है। यह फिल्म भावनाओं से भरी है और समाज की रुढियों पर चोट करती है।

Kamal Kishor Mishra: हिरासत में फिल्म निर्माता कमल किशोर, पत्नी को कार से टक्कर मारने के आरोप में पूछताछ जारी

4 of 5
जीरो - फोटो : सोशल मीडिया
जीरो 
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत यह फिल्म भी बॉडी शेमिंग के मुद्दे को उठाती है। फिल्म में शाहरुख खान ने बौआ सिंह नाम के एक बौने शख्स का रोल अदा किया है। अपनी हाइट के चलते बौआ सिंह को जीवनसाथी की तलाश में तमाम अड़चनें आती हैं। बौआ सिंह की मुलाकात साइंटिस्ट आफिया (अनुष्का शर्मा) से होती है, जो सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित है। फिल्म दिखाती है कि हम में से कोई भी कंपलीट नहीं है।  

Breathe Into The Shadows 2: अभिषेक बच्चन पर फिर टिकीं डिजिटल दर्शकों की निगाहें, इस ट्रेलर में वाकई जान है!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाला - फोटो : सोशल मीडिया
बाला 
आयुष्मान खुराना की वर्ष 2019 में आई फिल्म 'बाला' में महिला और पुरुष दोनों के लिए बॉडी पॉजिटिविटी के मुद्दे को दिखाया गया है। फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जो गंजेपन की समस्या से परेशान है। वहीं, भूमि पेडनेकर एक ऐसी महिला के रोल में हैं, जिसकी त्वचा का रंग गहरा है। हालांकि, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। फिल्म में रंगभेद के मुद्दे को भी बखूबी उठाया गया है।

Manzilen Aur Bhi Hai: अनुपम खेर ने की नए चैट शो 'मंजिलें और भी हैं' की घोषणा, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें