1. माधुरी दीक्षित: माधुरी दीक्षित एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें हिंदी सिनेमा की धक-धक गर्ल कहा जाता है। वह जितना अच्छा डांस करती हैं उतना ही अपनी एक्टिंग के लिए भी पहचानी जाती हैं। माधुरी ने फिल्म गुलाबी गैंग में एक गैंगस्टर का रोल निभाया था, जो महिलाओं की आज़ादी के लिए लड़ती है।
विज्ञापन
2 of 5
pankaj kapoor and supriya pathak
2. सुप्रिया पाठक: सुप्रिया पाठक कपूर एक ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनके लिए कहा जाता है कि वह हर किरदार में खुद को ढाल लेती हैं। छोटे पर्दे पर आने वाले कॉमेडी शो खिचड़ी से मशहूर हुई सुप्रिया पाठक ने फिल्म रामलीला में एक गैंगस्टर का रोल निभाया। सुप्रिया के इस रोल को लोगों द्वारा काफी सराहा गया।
विज्ञापन
3 of 5
richa chadda
3. रिचा चड्ढा: रिचा चड्ढा बॉलीवुड़ की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें बॉलीवुड की दबंग लेडी कहा जाना बिल्कुल गलत नहीं होगा। रिचा चड्ढा सोशल मीडिया में जिस तरह बेबाकी से अपने विचार रखती हैं, उस तरह ही फिल्मों में भी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। रिचा चड्ढा फिल्म फुकरे में एक गैंगस्टर बनी थी। लोगों ने इनकी एक्टिंग की बहुत तारीफ की थी।
4 of 5
shraddha kapoor
श्रद्धा कपूर- स्त्री फिल्म से लोगों के दिल पर राज करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम हैं। आपको बता दें कि श्रद्धा अंडर वर्ल्ड डॉन दाउद की बहन हसीना के ऊपर बनी फिल्म में एक लेडी गैगस्टर बनी थीं। यह फिल्म हसीना पारकर के जीवन पर आधारित थी।
नंदिता दास- हाल ही मंटो फिल्म से डॉयरेक्शन की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस और फिल्म मेकर नंदिता दास अपनी एक्टिंग को लेकर भी काफी मशहूर हैं। आपको बता दें कि नंदिता फिल्म सुपारी में एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई दी थीं। फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं कर सकी लेकिन नंदिता की एक्टिंग की लोगों ने खूब तारीफ की।