ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया दूर से जितनी सुनहरी दिखती है असल में वो उससे कहीं ज्यादा खोखली होती है। बुलंदियों पर पहुंचने वाली कई जिंदगियों को यहां गुमनाम मौत नसीब हुई है। मौत भी ऐसी कि जिनके बारे में सुनें तो रूह फना होती है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन अदाकाराओं के बारे में बताएंगे, जिन्हें जिंदगी में शोहरत तो हांसिल हुई, लेकिन आखिरी समय में बुरी मौत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 6
Parveen Babi
कुछ ऐसी ही रुह दहलाने वाली मौत का सामना किया है मशहूर हीरोइन परवीन बॉबी ने। मुंबई के एक बड़े से फ्लैट में अकेली ही रहती थीं परवीन। परवीन के मरने के दो दिन बाद ये खबर सबके सामने आई। हुआ यूं कि जब फ्लैट के बाहर अखबार और दूध के पैकेट जस के तस रखे मिले। इसके बाद घर खोकलर देखा गया तो पता चला कि परवीन दो दिन पहले ही गुजर चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
meena kumari
फिल्मी दुनिया में इतना नाम कमाने के बाद मीना कुमारी अपनी मौत से पहले एक बार फिर उसी हालात में पहुंच गई थीं, जिन तंगहाली के हालात में उनके जन्म के समय उनके माता-पिता थे। कहा जाता है कि जब मीना कुमारी की एक नर्सिंग होम में मृत्यु हुई तो अस्पताल का बिल चुकाने तक के पैसे नहीं थे।
4 of 6
दिव्या भारती
- फोटो : SOCIAL MEDIA
दिव्या भारती की मौत आज भी एक रहस्य है। कोई नहीं जानता कि उस रात क्या हुआ था? दिव्या की मौत को कुछ लोग हादसा बताते हैं तो कुछ साजिश। पुलिस की जांच पड़ताल में जो सामने आया है उसके मुताबिक दिव्या की मौत महज हादसा थी।
विज्ञापन
5 of 6
Lalita Pawar
इस कड़ी में एक नाम आता है ललिता पवार का। ललिता पवार की मौत ने सभी को चौंका दिया था। वो अपने फ्लैट में मर गई। उनकी मौत का पता दो दिन बाद चला।
देवानंद जैसे बड़े कलाकारो के साथ काम कर चुकी नलिनी जयवंत की मौत की बात करें तो वो भी बोहद भयानक थी। नलिनी काजोल की नानी शोभना समर्थ की कजिन थीं। 2010 में जब उनकी मौत हुई तो वो अकेली थीं। उनकी मौत की खबर तीन दिन बाद आई। उनकी लाश उनके चेंबूर के यूनियन पार्क स्थित घर में पड़ी थी।