पहले लोग फिल्मों में सिर्फ हीरो को ही 'हीरो' समझते थो लेकिन अब हीरोइन भी 'हीरो' बनने लगी हैं। जी हां, अब फिल्म की हीरोइन भी हीरो की तरह डिशूम-डिशूम करती नजर आती हैं। विलन से दो चार हाथ करने में बिल्कुल नहीं घबराती। हीरोइन का वो नजुक दौर अब मुक्के मारने में आगे बढ़ने लगा है। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो हीरोइन जिन्होंने फिल्मों में विलन के छक्के छुड़ा दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
भाई! ये हीरोइन तो बहुत मारती है
2 of 11
सोनाक्षी सिन्हा (अकीरा)- दबंग में सोनाक्षी सिन्हा की चुलबुल पांडे ने कुछ ऐसी क्लास ली कि वो अब अकीरा में गुंडों को मारती नजर आएंगी। सोनाक्षी ने अपने आप को कुछ इस तरह से तैयार किया है कि वो भी अब फिल्म की हीरो हैं।
विज्ञापन
भाई! ये हीरोइन तो बहुत मारती है
3 of 11
प्रियंका चोपड़ा (मेरीकॉम)- प्रियंका चोपड़ा ने तो बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना जादू बिखेर दिया है। दर्शक उन्हें एक्शन हीरोइन के रूप में ज्यादा पसंद करते हैं। चाहे वो डॉन की जंगली बिल्ली हो या मेरीकॉम की बॉक्सर। मेरीकॉम में रिंग में महिला बॉक्सर के रूप में लोगों ने प्रियंका की खूब तारीफ की।
भाई! ये हीरोइन तो बहुत मारती है
4 of 11
अनुष्का शर्मा (सुल्तान)- सुल्तान की अनुष्का भी महिला रेसलर के रूप में दर्शकों से काफी तारीफ बटोर रही हैं। 'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख खान की सीधी साधी वाइफ बनी अनुष्का अब अखाड़े में लड़कों को पछाड़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
भाई! ये हीरोइन तो बहुत मारती है
5 of 11
दीपिका पादुकोण (बाजीराव मस्तानी)- दीपिका पादुकोण को इंडस्ट्री में रोमांटिक एंड स्टाइलिश हीरोइन के तौर पर जाना जाता है। लेकिन बाजीराव मस्तानी में युद्ध के मैदान पर शत्रुओं को मारती दीपिका को लोगों ने बहुत पसंद किया। दीपिका का ये हीरो वाला लुक सच में काबिले तारीफ था।
विज्ञापन
भाई! ये हीरोइन तो बहुत मारती है
6 of 11
रानी मुर्खजी (मर्दानी)- रानी मुखर्जी ने भी अधिकतर रोमांटिक फिल्में ही की हैं लोकिन मर्दानी उनके फिल्मी करियर की एक बेहतरीन फिल्म है। क्राइम ब्रांच की पुलिस ऑफिसर के रूप में रानी ने इस फिल्म में जादू सा कर दिया था।
विज्ञापन
भाई! ये हीरोइन तो बहुत मारती है
7 of 11
श्रद्धा कपूर (बागी)- आशिकी-2 जैसी रोमांटिक फिल्म से एक सफल हीरोइन बनने वाली श्रद्धा कपूर ने बागी में एक फाइटर का रोल निभाया है। उनका ये रूप देखने लायक था।
भाई! ये हीरोइन तो बहुत मारती है
8 of 11
कैटरीना कैफ ( एक था टाइगर)- आईएसआई एजेंट बनी कैटरीना कैफ फिल्म में भरपूर एक्शन करती नजर आईं है। सलमान खान के साथ मिलकर उन्होंने भी भरपूर मार-पिटाई की। उनका ये किरदार उन पर पूरी तरह से फिट बैठ रहा था।
भाई! ये हीरोइन तो बहुत मारती है
9 of 11
माधुरी दीक्षित (गुलाब गैंग)- डांसिंग क्वीन और रोमांटिक हीरोइन माधूरी दीक्षित ने भी गुलाब गैंग फिल्म में लंबे बांस से मार-मार कर गुंडों की छुट्टी कर दी थी। माधूरी का ये रोल देखने लायक था।
भाई! ये हीरोइन तो बहुत मारती है
10 of 11
तब्बू (द्रिश्यम)- घर की सीधी और सुशील बहू बनने वाली तब्बू भी द्रिश्यम फिल्म में एक स्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आई हैं। उनका ये रूप देखने लायक था।
मालाश्री (मुंबई की किरण बेदी)- बॉलीवुड की हीरोइन चाहे हीरो बनने के लिए कुछ भी कमाल कर दे पर मुंबई की किरण बेदी के आगे सब कुछ फीका है। मालाश्री ने इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर का बड़ा ही दमदार किरदार निभाया है।