फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुल्तान' के आगे नहीं टिक रहा कोई, कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

Mon, 11 Jul 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान ने जब इस साल ईद पर 'सुल्तान' को रिलीज करने की घोषणा की तभी फिल्मी पंडितों ने इसे हिट कह दिया था। ये बात सही साबित हो रही है। फिल्म रिलीज के बाद कमाई के मामले में सब पर भारी पड़ रही है और एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। आइए जानते हैं कि बुधवार को रिलीज हुई फिल्म पहले पांच दिन में ही कमाई के मामले में कितने कमाल दिखा चुकी है।
विज्ञापन

'सुल्तान' के आगे नहीं टिक रहा कोई, सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

2 of 6
बुधवार को रिलीज हुई 'सुल्तान' ने पहले दिन 36.54 करोड़ के साथ धमाकेदार शुरुआत की। पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने का नाम सुल्तान के नाम जुड़ गया। फिल्म ने ईद और उसके बाद की शनिवार-रविवार की छुट्टियों में भी कमाल किया। शनिवार तक 142 करोड़ की कमाई कर चुकी सुल्तान ने रविवार को भी बढ़िया कमाई की। बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार, फिल्म ने पहले पांच दिन (रविवार तक) में 180 करोड़ कारोबार कर लिया है। ये सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा है, भारत के बाहर के कमाई जोड़ने पर फिल्म के सामने कोई नहीं ठहरता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

'सुल्तान' के आगे नहीं टिक रहा कोई, सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

3 of 6
फिल्म को ओवरसीज कलेक्शन (दुनियाभर में कमाई) की बात करें तो फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। अब एक नजर उन रिकॉर्ड पर जो अब तक सुल्तान के नाम हो चुके हैं।

'सुल्तान' के आगे नहीं टिक रहा कोई, सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

4 of 6
'सुल्तान' अब तक भारत में 180 करोड़ की कमाई कर इस साल (2016) की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। वहीं दूसरी और फिल्म 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है।
विज्ञापन

'सुल्तान' के आगे नहीं टिक रहा कोई, सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

5 of 6
सलमान खान बॉलीवुड के अकेले ऐसे एक्टर बच गए हैं, जिन्होंने 10 से ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दी हैं। वो शाहरुख और आमिर से कहीं आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सुल्तान' के आगे नहीं टिक रहा कोई, सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

6 of 6
जिस तरह से फिल्म लगातार भारत और विदेशों में भी कमाई कर रही है, उसे देखते हुए फिल्म आने वाले दिनों में कई और रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें