शाम के साढ़े 5 बजे अचानक खबर मिलती है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की संभावित तारीखें तय हो गई हैं, जबकि हमें ऐसा नहीं लगा, लेकिन ये 4 सबूत ऐसे हैं, जिनसे तय था कि ऐसी अटकलें आज या कल फैलनी स्वाभाविक थीं। अटकलें फैलीं और कुछ देर में ही झूठ साबित हो गईं।
विज्ञापन
2 of 5
anushka virat
दरअसल, 27 नवंबर को ही विराट-अनुष्का की शादी तय होने का इशारा मिलने लगा था। पहला सबूत ये था कि अच्छे फॉर्म में होने के बावजूद विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 10 दिसंबर से शुरू हो रहे तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में न खेलने की पुष्टि कर दी थी। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
3 of 5
विराट-अनुष्का
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि पिछले महीने BCCI को दिए एप्लीकेशन में उन्होंने छुट्टी का कारण 'पर्सनल' लिखा था। दूसरा सबूत ये है कि अनुष्का के कुछ करीबी दोस्तों ने भी बता दिया था कि वो भी दिसंबर महीने में कोई शूटिंग नहीं करना चाहती हैं। इससे अटकलें तेज हो गई थीं कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं, जो गलत निकलीं।
4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : Twitter
तीसरा सबूत ये था कि विराट कोहली के दिल्ली वाले घर में और अनुष्का के मुंबई वाले घर में अचानक से हलचल बढ़ गई थीं। वेबसाइट स्पॉटब्वॉय में छपी एक खबर में इसका हवाला भी दिया गया था। अब इसका कारण सामने आ रहा था कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जो गलत था।
चौथा और सबसे अहम सबूत ये था कि फैशन डिजाइनर सब्यसाची अपनी टीम के साथ अनुष्का के घर गए थे, उन्होंने वहां काफी समय बिताया। माना जा रहा है कि वे अनुष्का के लिए शादी की ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं। इससे भी शक यकीन में बदला था कि डिजायनर सब्यसाची मैरिज के लिए अनुष्का और विराट की ड्रेस डिजाइन करेंगे।