लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : social media
लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का ठंडा रेस्पॉन्स मिला था। मगर, उसी दौरान सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड ने जोर पकड़ा, जिसका असर इस फिल्म पर साफ दिखा। हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की इस रीमेक को सिनेमाघरों में दर्शकों ने नकार दिया। मगर आमिर खान, करीना कपूर और मोना सिंह जैसे सितारों से सजी यह फिल्म जब ओटीटी पर आई तो नेटफ्लिक्स पर देखी जाने वाली टॉप 10 में शुमार हो गई।