फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Famous Cops: पुलिस की वर्दी में इन सितारों ने खूब मचाया धमाल, लिस्ट में सलमान से लेकर अजय तक के नाम

Mon, 27 May 2024 12:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
देश में एक दौर ऐसा भी था जब लोगों को रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्में अच्छी लगती थीं, लेकिन वक्त के साथ अब लोगों की पसंद काफी ज्यादा बदल चुकी है। मौजूदा समय में दर्शक एक्शन से भरपूर मसाला फिल्में खूब देखते हैं, जिसकी वजह से कई पुलिस के पात्र काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुके हैं। आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय पुलिस अफसरों के बारे में...
Anant-Radhika Wedding: सामने आया अनंत-राधिका की शादी का कार्ड, इस दिन मुंबई में होगा 'शुभ विवाह'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म जंजीर थी। साल 1973 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेता ने पुलिस अफसर विजय खन्ना की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। फिल्म की सफलता के बाद उन्हें बॉलीवुड का एंग्री यंग मैन कहा जाने लगा था।
विज्ञापन

3 of 10
शशि कपूर - फोटो : यूट्यब
शशि कपूर
फिल्म दीवार अमिताभ बच्चन के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस सुपरहिट फिल्म में बिग बी के अलावा शशि कपूर भी नजर आए थे। फिल्म में वह पुलिस अफसर की भूमिका में दिखे थे। फिल्म में शशि कपूर का डायलॉग 'मेरे पास मां है'। काफी ज्यादा हिट हुआ था।

4 of 10
दिलीप कुमार - फोटो : यूट्यब
दिलीप कुमार
अभिनेता दिलीप कुमार हिंदी फिल्म को सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक थे। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। साल 1982 में आई फिल्म शक्ति में उन्होंने पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। डीसीपी अश्विनी कुमार के रोल में दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन

5 of 10
मनोज बाजपेयी - फोटो : यूट्यब
मनोज बाजपेयी
इस सूची में मनोज बाजपेयी का नाम भी शामिल है। अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाले मनोज ने फिल्म शूल में पुलिस अफसर का रोल निभाया था। समर प्रताप सिंह के किरदार में उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन

6 of 10
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन
अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक वे अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। अपने एक्शन के लिए मशहूर अजय को सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्मों में काफी पसंद किया गया है। रोहित शेट्टी के इस कॉप यूनिवर्स में अजय बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आते हैं। पर्दे पर अब तक वे कई बार इस रोल में नजर आ चुके हैं और जनता ने उन्हें खूब पसंद भी किया है।
विज्ञापन

7 of 10
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान
सलमान खान का नाम शामिल किए बिना यह लिस्ट बिल्कुल अधूरी है। पर्दे पर सलमान खान पुलिस अफसर के रूप में कई बार धमाल मचा चुके हैं। वॉन्टेड के बाद वे दबंग में चुलबुल पांडे बने नजर आए थे। उनका यह किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। यही वजह है कि अब तक इस फ्रेंचाइजी की तीन फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी हैं।

8 of 10
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह भी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा हैं। फिल्म सिंबा में वे संग्राम भालेराव के किरदार में नजर आए थे। रोहित शेट्टी की यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। साथ ही, रणवीर का किरदार भी लोगों के दिलों को छूने में सफल रहा था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छी कमाई भी की थी।

9 of 10
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार को उनके एक्शन और कॉमेडी के लिए जाना जाता है। फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय ने लंबे समय बाद एक्शन किया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वे पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। कोरोना महामारी के बीच रिलीज हुई इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई भी की थी। 
विज्ञापन

10 of 10
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टग्राम
शाहरुख खान
इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। फिल्म जवान में किंग खान डबल रोल में नजर आए थे। फिल्म में उनका एक किरदार आजाद नाम के पुलिस अफसर का था। फिल्म में वे गरीबों और आम लोगों के साथ न्याय करते नजर आए थे, इस किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।
Rituparna Sengupta: अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता की बढ़ी मुश्किलें, ‘राशन वितरण घोटाले’ में ईडी ने भेजा समन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें