फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Directors: अपनी ही फिल्मों में कैमियो करते दिखे ये निर्देशक, लिस्ट में एटली का नाम भी हुआ शामिल

Sun, 17 Sep 2023 12:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म निर्देशक - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म में अब तक कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर तमिल निर्देश एटली ने किया है। फिल्म के साथ इसके गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म में एटली जिंदा बंदा गाने में थिरकते हुए भी नजर आ चुके हैं। इस गाने पर लोग लगातार रील्स बनाते दिख रहे हैं। एटली से पहले भी कई निर्देशक अपनी ही फिल्मों में दिख चुके हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं...
Singham Again Mahurat: 'सिंघम अगेन' का हुआ शुभारंभ, 12 वर्ष बाद रोहित-अजय फिर करेंगे दर्शकों के दिल पर राज
विज्ञापन

2 of 6
सुभाष घई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुभाष घई
सुभाष घई बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें शोमैन के नाम से भी पुकारा जाता है। अपनी फिल्मों के सीन में वह अक्सर कहीं न कहीं दिख ही जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
फराह खान - फोटो : social media
फराह खान
कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान अब तक कई हिट फिल्में बना चुकी है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। फराह नेअपने निर्देशन करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म मैं हूं ना से की थी। इसके बाद उन्होंने किंग खान के साथ ओम शांति ओम बनाई थी। इस फिल्म में वह कुछ सेकेंड के लिए पर्दे पर नजर आई थीं।

4 of 6
यश चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
यश चोपड़ा
निर्देशक यश चोपड़ा का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत अदब से लिया जाता है। अपने करियर में उन्होंने बहुत सी रोमांटिक फिल्में बनाईं। इनमें से ही एक फिल्म दिल तो पागल है भी थी। इस फिल्म में यश चोपड़ा भी नजर आए थे। फिल्म की शुरुआत में वह अपनी पत्नी के साथ स्क्रीन पर कुछ समय के लिए दिखे थे।
विज्ञापन

5 of 6
अनुराग बासु - फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग बासु
अनुराग बासु हिंदी सिनेमा के प्रतिभावान निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में बनाई हैं। हाल ही में उनकी फिल्म लूडो आई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म में अनुराग खुद भी कैमियो करते हुए दिखे थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर प्रसंशा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुराग कश्यप
अनुराग कश्यप को लीक से हटकर चलने के लिए जाना जाता है। निर्देशक अक्सर अलग तरह के विषयों पर फिल्म बनना पसंद करते हैं। अब तक वह कई शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। निर्देशन के साथ एक्टिंग में भी अनुराग माहिर हैं। यही वजह है कि अपनी ही कई फिल्मों में वह अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। इसके अलावा दूसरे निर्देशक को की फिल्मों में भी वह बतौर और अभिनेता कम कर चुके हैं।
Kangana Ranaut: अनुराग कश्यप-हंसल मेहता की तारीफ पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, खुद को बताया बैटमैन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें