फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day: हिंदी सिनेमा की ये 5 अभिनेत्रियां, पर्दे पर हीरो के साथ कभी बनीं प्रेमिका तो कभी मां

Sun, 08 May 2022 11:31 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
राखी, नरगिस, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा का मां से एक पुराना रिश्ता रहा है। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां ने हैं जो फिल्मों में निभाएं अपने मां के किरदार के लिए मशहूर हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जो बहुत ही कम समय में पर्दे पर प्रेमिका से मां के रोल में आ गईं। मदर्स डे के मौके पर जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने निभाया मां और प्रेमिका दोनों का किरदार-

 
विज्ञापन

2 of 6
नरगिस-सुनील दत्त
नरगिस दत्त
आईकॉनिक फिल्म मदर इंडिया में 28 वर्षीय नरगिस ने सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार की मां की भूमिका निभाई थी। नरगिस दोनों की हमउम्र थीं। बाद में सुनील दत्त और नरगिस शादी के बंधन में बंध गए। नरगिस दत्त ने साल 1964 में फिल्म 'यादें' में उनकी पत्नी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

3 of 6
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
वहीदा रहमान
वहीदा रहमान ने भी कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां का रोल निभाया। त्रिशूल, नमक हलाल और कुली कुछ ऐसी ही फिल्में हैं। इन फिल्मों से पहले वहीदा रहमान 1976 में आई फिल्में कभी-कभी और अदालत में  अमिताभ बच्चन की प्रेमिका का रोल कर चुकी हैं। कभी-कभी के समय वहीदा 38 साल की थीं और अमिताभ 34 के थे। 

4 of 6
अमिताभ बच्चन के साथ राखी गुलजार
राखी गुलजार
राखी और अमिताभ बच्चन भी पर्दे पर मां-बेटे और प्रेमी-प्रेमिका के किरदार में नजर आ चुके हैं। राखी ने फिल्म 'कभी-कभी', 'कसमें वादे' 'बरसात की एक रात' और 'त्रिशूल' में अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस किया तो वहीं फिल्म 'शक्ति' में उन्होंने अमिताभ की मां का किरदार निभाया। फिल्म में दिलीप कुमार अमिताभ बच्चन के पिता का किरदार में थे। 
विज्ञापन

5 of 6
रजनीकांत, श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
श्रीदेवी
तेलुगू फिल्म मूंदरू मुदिचु साल 1976 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जिसमें 13 वर्षीय श्रीदेवी ने 26 वर्षीय रजनीकांत की सौतेली मां की भूमिका निभाई थी। फिर 1989 में बॉलीवुड फिल्म चालबाज में 26 वर्षीय श्रीदेवी 39 वर्षीय रजनीकांत के साथ उनकी प्रेमिका के रुप में दिखाई दी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
शर्मिला टैगोर
अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी अमिताभ बच्चन के साथ दोनों ही किरदारों में नजर आई हैं। साल 1973 में आई फिल्म ‘फरार’ में शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन की पत्नी के रूप में दिखाई दी तो वहीं 1982 की फिल्म ‘देश प्रेमी’ में उनकी मां का रोल अदा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें