फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Famous Directors: पर्दे के पीछे रहकर कमाल करते हैं ये नामी निर्देशक, वसूलते हैं तगड़ी फीस

Sat, 22 Jul 2023 09:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड निर्देशक - फोटो : अमर उजाला
जब फिल्म पर्दे पर आती है तो लीड हीरो-हीरोइन और अन्य कलाकारों का अभिनय दर्शकों को दिखाई देता है। मगर, तमाम लोग होते हैं जो पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं। इन्हीं में से एक हैं फिल्म के निर्देशक जो किसी भी फिल्म के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। फिल्मों के दृश्य, डायलॉग और सितारों के बीच की केमिस्ट्री से लेकर फिल्म को हर लिहाज से बेहतर बनाने का काम इन्हीं निर्देशकों के कंधे पर होता है। बॉलीवुड में कई नामी निर्देशकों की फीस भी अच्छी-खासी है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
राजकुमार हिरानी - फोटो : Social media
राजकुमार हिरानी
राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के चर्चित निर्देशकों में शुमार हैं। मुन्ना भाई एम बी बी एस, थ्री इडियट्स, पीके और संजू जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन कर चुके हिरानी की फीस भी खूब ऊंची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के निर्देशन के करीब 80 करोड़ रूपये फीस लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली
संजय लीला भंसाली अपने अलग निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी फिल्मों में भव्य सेट के लिए जाने जाते हैं। पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला रामलीला, सांवरिया, देवदास, हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अलग लकीर खींचने वाले भंसाली की फीस भी कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए करीब 55 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।

4 of 6
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी
इस लिस्ट में अगला नाम 'ब्रह्मास्त्र' फेम निर्देशक अयान मुखर्जी का है। ये जवानी है दीवानी, वेक अप सिड जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले अयान की फीस भी कम नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 'वॉर' के लिए करीब 45 करोड़ रूपये ले रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी की गिनती भी इंडस्ट्री के नामी निर्देशकों में होती है। चेन्नई एक्सप्रेस, जमीन, दिलवाले, गोलमाल और सिंघम फ्रेंचाइजी के जरिए उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अपने काम के लिए रोहित शेट्टी करीब 25 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। 
Vijay Deverakonda: सामंथा के साथ रोमांटिक हुए विजय देवरकोंडा, साझा किया फिल्म 'कुशी' से जुड़ा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फरहान अख्तर - फोटो : social media
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उनके अभिनय का भी जवाब नहीं। उनके पास सिंगिंग का भी हुनर है और इसके अलावा वह फिल्म निर्देशन में भी कमाल करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर एक फिल्म के निर्दशन के लिए करीब 15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
Manoj Bajpayee: दोस्त के भिखारी बुलाने पर भी मनोज ने नहीं वापस किए पैसे, 50 रुपये लेकर दिल्ली आए थे अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें