हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर मुकेश को भला कौन नहीं जानता। उनकी आवाज में वो जादू था जिससे लोग खींचे चले आते थे। उनके गाने आज भी सदाबहार हैं। हिंदी सिनेमा में उनका अतुलनीय योगदान है। उन्होंने अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज किया। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने गानों के जरिए वह हमेशा हमारे साथ रहेंगे। यू तो मुकेश ने अपने जमाने के सभी लीड एक्टर्स को अपनी आवाज दी, लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने शोमैन राज कपूर के लिए गाने गाए। उन्हें राज कपूर की आवाज कहा जाने लगा। उन्होंने इंडस्ट्री में गायिकी का शोमैन कहा जाने लगा था। मुकेश ने एक से बढ़कर एक गाने दिए। इनमें 'दोस्त-दोस्त ना रहा', 'जीना यहां मरना यहां', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'कहता है जोकर', 'दुनिया बनाने वाले', 'आवारा हूं' और 'मेरा जूता है जापानी' सहित अनेक गाने शामिल हैं। आज मुकेश का जन्मदिन है, इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...