फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2017: हेमा मालिनी से लेकर इन स्टार्स के घर आए नन्हे मेहमान

Thu, 21 Dec 2017 08:10 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साल 2017 में बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्रिटीज तक कई स्टार पैरेंट बने हैं। इस लिस्ट में 'रोडीज', 'स्प्लिट्सविला' जैसे मशहूर टीवी शो के एंकर रणविजय सिंह से लेकर सैफ अली खान की बहन सोहा अली और फरदीन खान का नाम है। साल गुजरने को है, तो आईए आपको मिलाते हैं उन स्टार्स से जिसने घर इस साल नन्हें मेहमान ने दस्तक दी है। 
विज्ञापन

2 of 6
लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है सैफ अली खान की बहन सोहा अली का। सोहा अली और कुणाल खेमू इस साल ही पैरेंट बने हैं। उनके घर बेटी ने 29 सितंबर को जन्म लिया है। जिसका नाम इनाया नौमी है। 
विज्ञापन

3 of 6
कपिल के टीवी शो द कपिल शर्मा शो से प्रसिद्धि प्राप्त करने वाले चंदन प्रभाकर भी इस साल पिता बने हैं। चंदन की पत्नी नंदिनी खन्ना ने 3 मार्च को बच्ची को जन्म दिया। दोनों घर में नन्ही परी के आने से बहुत खुश हैं। इस बच्ची का नाम अद्विका रखा है। 
पढ़ें: 'अय्यारी' में आर्मी अफसर बने इस स्टार एक्टर ने खोले फिल्म से जुड़े सीक्रेट

4 of 6
इस साल पैरेंट बनने वालों की लिस्ट में एक्टर फरदीन खान का नाम भी शामिल है। फरदीन खान लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर है। फरदीन की पत्नी नताशा वाधवानी ने इस साल 11 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने अपने बच्चे का नाम आजारी रखा है। 
विज्ञापन

5 of 6
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी इस साल मां बनी हैं। ईशा देओल ने इस साल 20 अक्तूबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बता दें कि ईशा देओल ने भरत तख्तानी से 2012 में शादी की थी। ईशा ने अपनी बेटी का नाम राध्या रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोडीज और स्प्लिट्सविला जैसे मशहूर टीवी शो में काम कर चुके रणविजय सिंह भी इस साल पिता बने हैं। रणविजय की पत्नी प्रियंका वोहरा ने 16 जनवरी को बेटी को जन्म दिया। दोनों ने अपनी बेटी का नाम कायनात रखा है। 
पढ़ें: अब भागमती' में दिखेंगी 'देवसेना', टीजर देख लीजिए 'बाहुबली' का भी बाप है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें