फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani Trolled: ट्रोल्स के निशाने पर आईं दिशा पाटनी, बोले- कोई इसे खाने को दो, चेहरे पर 12 बजे हैं

Sat, 16 Jul 2022 06:28 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में दिशा के साथ जॉन अब्राहिम, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं। हाल ही में दिशा पाटनी को पैपराजी ने एक पिंक कलर की ड्रेस में स्पॉट किया। दिशा का यह लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
दिशा पाटनी - फोटो : instagram
दरअसल, दिशा पाटनी को किसी बिल्डिंग में जाते हुए पैपराजी ने स्पॉट किया था। इस दौरान दिशा पिंक कलर की शार्ट ड्रेस में नजर आईं। दिशा ने अपने लुक को एक पर्ल नेकलेस और बन के साथ कंप्लीट किया था। लेकिन कुछ लोगों को दिशा का यह लुक पसंद नहीं आया और अब वह उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ उनकी ड्रेस को नाइट ड्रेस बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि दिशा को खाने की जरूरत है।  
विज्ञापन

3 of 4
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
इतना ही नहीं ट्रोल्स ने दिशा को उनके पोज देने के तरीके पर भी निशाने पर ले लिया है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'दिशा को अपने कैमरा फेस पर काम करना चाहिए, वह कैमरे के सामने बहुत नर्वस है', तो दूसरे ने लिखा, 'अपने स्टाइलिश को बदलो, कपड़ों की पसंद बहुत बेकार है।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'यार इसके पास सिर्फ नाइट वियर है क्या?'  इसके अलावा एक ने तो कह दिया, 'इसे कुछ खाने को दो, शक्ल पर भी 12 बजे हैं।'
 
विज्ञापन

4 of 4
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिशा पाटनी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। यह 2014 में आई 'एक विलेन' का दूसरा भाग है, जिसका निर्देशन भी मोहित सूरी ने ही किया था। उस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं, 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें