फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के डेब्यू के वक्त 4—5 साल की थीं ये अदाकाराएं, दो का तो जन्म भी नहीं हुआ था

Sat, 16 Nov 2019 10:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान, करीना, सोनाक्षी, कटरीना, प्रियंका - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान लंबे अर्से से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। सलमान ने साल 1988 में सबसे पहले फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से साइड रोल में डेब्यू किया, उसके बाद साल 1989 में सलमान की पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' में मुख्य भूमिका निभाई।  सलमान खान ने अपने लंबे करियर में अलग-अलग किरदार और अलग-अलग अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। सलमान की अभिनेत्रियों की लिस्ट में कई तो उनसे इतनी छोटी रही हैं कि जब सलमान ने बॉलीवुड डेब्यू किया था तो कुछ जहां दो-तीन साल की थीं तो वहीं कुछ का जन्म ही नहीं हुआ था। इस स्पेशल रिपोर्ट में हम ऐसी ही 10 अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना कैफ 
कटरीना ने सुनील ग्रोवर के साथ फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन उनकी असली पारी की शुरुआत सलमान खान के साथ हुई।कटरीना का जन्म 1983 में हुआ था। यानी जब सलमान ने बॉलीवुड में कदम रखा तब कटरीना सिर्फ पांच साल की थीं। कटरीना ने सलमान के साथ 'मैंने प्यार क्यों किया' में सबसे पहले काम किया था। कटरीना और सलमान का तो रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा। खबरें तो यहां तक थीं कि सलमान-कटरीना शादी के बंदन में बंधने वाले हैं। लेकिन बात बन नहीं पाई।
विज्ञापन

3 of 11
Jacqueline and salman
जैकलीन फर्नांडिस 
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म अलादीन से की थी। जैकलीन ने सलमान के साथ फिल्म रेस 3 और किक में काम किया है। जब सलमान ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म की थी उस समय जैकलीन सिर्फ तीन साल की थीं। जाकलीन का जन्म 1985 में हुआ था।

4 of 11
salman and sonakshi
सोनाक्षी सिन्हा 
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ ही की थी। सोनाक्षी ने साल 2010 में फिल्म दबंग से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उस समय सोनाक्षी की उम्र 23 साल थी। लेकिन जब सलमान ने बॉलीवुड में कदम रखा तब सोनाक्षी सिर्फ एक साल की ही थीं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को हुआ था।
विज्ञापन

5 of 11
Salman and kareena
करीना कपूर खान
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सलमान के साथ फिल्म बजरंगी भाईजान और बॉडीगार्ड में काम किया है। ये दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। लेकिन सलमान के डेब्यू के समय करीना महज आठ साल की थीं। करीना ने 21 साल की उम्र में फिल्म रिफ्यूजी के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। करीना का जन्म 21 सितन्बर 1980 को हुआ था।
विज्ञापन

6 of 11
Salman Khan and Anushka Sharma - फोटो : file photo
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अनुष्का ने भी सलमान के साथ फिल्म 'सुल्तान' में काम किया है। लेकिन जब भाईजान ने बॉलीवुड में कदम रखा था तब अनुष्का महज चार महीने की थीं। अनुष्का का जन्म एक मई 1988 को हुआ था।
विज्ञापन

7 of 11
salman and sonam
सोनम कपूर 
अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड की फैशनिस्टा कही जाने वाली सोनम कपूर ने सलमान के साथ फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में काम किया था। इस फिल्म को लोगों ने भी काफी पसंद किया था। सलमान के डेब्यू क समय सोनम महज तीन साल की थीं। सोनम का जन्म 9 जून 1985 को हुआ था।

8 of 11
salman khan priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी अपने हुनर के दम पर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी भाईजान के साथ काम किया है। प्रियंका ने फिल्म मुझसे शादी करोगी और सलाम-ए-इश्क जैसी फिल्मों में काम किया है। लोकिन सलमान के डेब्यू के समय प्रियंका महज छह साल की थीं। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था।

9 of 11
Salman Khan and Zareen Khan - फोटो : twitter
जरीन खान
अभिनेत्री जरीन खान ने सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन सलमान के डेब्यू के समय जरीन महज एक साल की ही थीं। जरीन का जन्म 14 मई 1987 को हुआ था।

10 of 11
सलमान खान और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)
दिशा पटानी
ये तो ऐसी एक्ट्रेस थीं जो सलमान के डेब्यू के समय बेहद छोटी थीं। लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो सलमान के डेब्यू से पहले पैदा भी नहीं हुई थीं। जिन्होंने सलमान के साथ काम भी किया है। इनमें से एक हैं दिशा पटानी। दिशा ने फिल्म भारत में पहली बार सलमान खान के साथ काम किया। लेकिन दिशा का जन्म सलमान के डेब्यू के भी चार साल बाद हुआ था। दिशा का जन्म 13 जून 1992 को हुआ था।
विज्ञापन

11 of 11
Alia Bhatt, Salman Khan - फोटो : social media
आलिया भट्ट 
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने वैसे तो अब तक सलमान के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया। हालांकि कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि सलमान और आलिया संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह में नजर आएंगे। लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई। वहीं आलिया अब संजय की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी। आलिया का जन्म सलमान के बॉलीवुड में कदम रखने के भी पांच साल बाद हुआ था। आलिया का जन्म 1993 को हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें