gemini ganesan
- फोटो : file photo
रेखा और उनकी मां पुष्पावली एक प्रोड्यूसर से दूसरे प्रोड्यूसर के दरवाजे खटखटाने लगीं। जेमिनी गणेशन चाहते तो इंडस्ट्री में रेखा को आसानी से काम दिलवा सकते थे लेकिन जेमिनी ने रेखा की कोई मदद नहीं की। पिता के इन्हीं व्यवहार की वजह से बचपन से ही रेखा उनसे नफरत करने लगीं। जिंदगी में एक मोड़ ऐसा भी आया, जब रेखा और जेमिनी आमने-सामने हुए और दोनों ही रो पड़े। दरअसल, 1994 में फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान जेमिनी गणेशन को लाइफटाइम अवॉर्ड दिया गया।