फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: इन सितारों के पास है कनाडा की नागरिकता, लिस्ट में सनी लियोनी से लेकर नोरा फतेही तक के नाम

Sat, 30 Sep 2023 11:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
भारत और कनाडा के रिश्तों में इन दिनों तनाव देखने को मिल रहा है। खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से ही दोनों देश के संबंधों में यह खटास आई है। इन हालातो के बीच आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कनाडाई नागरिक हैं, लेकिन भारत की मनोरंजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Vicky Kaushal: रणबीर कपूर के अभिनय प्रदर्शन के मुरीद हुए विक्की कौशल, बोले- उन्होंने पर्दे पर मर्दानगी को...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी लियोनी
सनी लियोनी बॉलीवुड का मशहूर चेहरा है। देश में उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। अब तक वह कई फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। सनी के पास अमेरिका के साथ कनाडा की भी नागरिकता है। अभिनेत्री भारत में रहकर फिल्मी दुनिया में काम करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही
नोरा फतेही की खूबसूरती और उनके डांस के लाखों दीवाने हैं। नोरा कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, वग रियलिटी शोज में जज की भूमिका में भी दिख चुकी है। वह भी सनी की तरह कनाडा में ही जन्मी और पली बढ़ी हैं।

4 of 6
नीरू बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया
नीरू बाजवा
नीरू बाजवा भारत की सबसे शानदार और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि वह मुख्य रूप से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। नीरू ने अपने अभिनय की शुरुआत 1988 में देव आनंद के साथ फिल्म 'मैं सोलह बरस की' से की थी। अपने फिल्मी सफर में  उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और खुद को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रमुख नाम के रूप में स्थापित किया है। नीरू के पास कनाडाई नागरिकता है।
विज्ञापन

5 of 6
रुबीना बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया
रुबीना बाजवा
रुबीना बाजवा लोकप्रिय पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा की बहन हैं। वह अपनी बहन की तरह ही कनाडाई हैं, लेकिन मुख्य रूप से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। 2018 में फिल्म सरगी से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। अभिनेत्री को फिल्म में उनके काम के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। अक्सर यह कहा जाता है कि वह अपनी बहन की विरासत को आगे और ऊपर ले जाएंगी। उन्हें आखिरी बार फिल्म ब्यूटीफुल बिल्लो (2022) में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक्ट्रेस लीजा रे
लीजा रे
वॉटर, इश्क फॉरएवर, वीरप्पन, दोबारा, 99 सॉन्ग्स और कई अन्य भारतीय फिल्मों में अपने काम से लीजा रे अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री ने भारतीय सिनेमा में एक तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। देश में ज्यादातर लोग उन्हें भारतीय समझते हैं, लेकिन असल में वह कनाडा से हैं। अभिनेत्री के पास कनाडाई नागरिकता है, क्योंकि उनका जन्म और पालन-पोषण वहीं हुआ है।
Paloma Dhillon: सोचती थी एक दिन फुटबॉल खिलाड़ी बनना है, फिर एक्टिंग शुरू की तो कोई दूसरी बात दिमाग में नहीं आई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें