फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये फिल्मी हस्तियां करती हैं टोटकों में विश्वास!

Sun, 24 Jul 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : getty
टोने-टोटकों को अक्सर लोग कामयाबी की राह आसान बनाने के लिए इस्तेमाल करते रहते हैं। आधुनिक भारत में आज भी कई ऐसी बड़ी हस्तियां हैं जो अंधविश्वास को मानती हैं। कामयाबी पाने के लिए और उसे बरकरार रखने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते। अब आप इसे उनकी आस्था कहें या अंधविश्वास। इनमें सबसे आगे आते हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, उन्हें कई अंगूठियां पहने हुए देखा जा सकता है। यहां तक कि कई बार उन्हें दो घड़ियां पहने हुए भी देखा गया है। आज हम आपको बता रहे हैं उन बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो टोटकों में विश्वास रखती हैं।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : getty
सलमान खान के ब्रेसलेट के बारे में भला कौन नहीं जानता। सलमान इसे बहुत लकी मानते हैं और हमेशा पहने रहते हैं। सलमान कई सालों से ब्रेसलेट पहनते आ रहे हैं। इसके पहनने के बाद से सलमान के करियर का ग्राफ भी चढ़ा है। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : getty
मिस्टर किंग खान '555' नंबर को लकी मानते हैं। यह उनकी कार का नंबर भी है।

4 of 9
- फोटो : getty
रनवीर सिंह को कई बार देखा गया है कि वो अपने एक पैर में काला धागा बांधे रहते हैं। खबरों की मानें तो एक बार रनवीर शूटिंग के दौरान बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उन्होंने अच्छी सेहत के लिए पैर में काला धागा बांधना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : getty
हाल ही में एक्टर करन सिंह ग्रोवर से शादी कर चुकीं बिपाशा बसु भी टोटकों में विश्वास करती हैं। बिपाशा हर शनिवार को नींबू-मिर्ची खरीदकर उसे कार पर लटकाती हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से तकलीफें दूर रहती हैं।
विज्ञापन

6 of 9
निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के साथ अभिनेता राजकुमार राव - फोटो : getty
नेशनल अवॉर्ड विनर राजकुमार राव का नाम पहले राज कुमार यादव था। उन्होंने अपने नाम के पीछे से यादव हटाकर राव कर लिया। माना जाता है कि जब से राजकुमार ने ऐसा किया है तभी से फिल्मों के मामले में उनकी किस्मत चमक पड़ी।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : getty
मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान को हमेशा 'सत्यमेव जयते' जैसे कार्यक्रम से देश की सामाजिक कुरीतियों पर निशाना साधते हुए देखा गया है। लेकिन यह एक्टर भी निजी जिंदगी के लिए  दिसंबर को शुभ मानता है और शायद यही वजह है कि वो हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी फिल्में दिसंबर में ही रिलीज हों।

8 of 9
- फोटो : getty
माना जाता है कि जब पद्मश्री प्राप्त एक्टर अजय देवगन का कैरियर खराब दौर से गुजर रहा था, तो उन्होंने ज्योतिषियों की सलाह से अपने सरनेम में से 'a' हटा दिया। माना जाता है कि ऐसा करने के बाद अजय देवगन की किस्मत चमक गई और आप देख सकते हैं कि अजय इस वक्त किस बुलंदी पर हैं।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : getty
चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर खुद के लिए 8 नंबर को लकी मानते हैं। इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि रणवीर कपूर की मम्मी नीतू सिंह का बर्थडे 8 तारीख को होता है, इसलिए उनकी कार की नंबर प्लेट पर भी आपको 8 देखने को मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें