बॉलीवुड एक्टर्स हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कई अपने ब्रेकअप तो कई अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। फैंस अपने चहेते एक्टर्स की लव लाइफ में ज्यादा इंटरेस्ट लेते हैं। हर कोई जनना चाहता है कि उनके पसंदीदा सितारे के निजी जीवन में उसका अपने हमसफर से कैसा रिलेशन है। बॉलीवुड में अफेयर, शादी, तलाक हमेशा से ही आम बातें रही हैं। शादी के बाद भी अफेयर इन स्टार्स के लिए कोई नई बात नहीं है। कई तो ऐसे हैं जिनकी पहली शादी कामयाब नहीं हुई, लेकिन जब उन्होंने दूसरा जीवनसाथी चुना तो उनका दाम्पत्य जीवन सुखमय हो गया और उन्हें अपना सच्चा प्यार मिला। बॉलीवुड स्टार्स की पर्सनल लाइफ से जुड़ी इस खास रिपोर्ट में हम आज आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी पहली शादी असफल रही लेकिन दूसरी शादी ने उनकी जिंदगी को खुशियों से भर दिया।