बॉलीवुड में अक्सर भाई-भतीजावाद को लेकर बहस छिड़ी रहती है। इस बारे में बहुत से लोगों का मानना है कि स्टारकिड्स की वजह से कई प्रतिभावान कलाकारों को पर्याप्त मौका नहीं मिल पाता है। हालांकि इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार भी हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के लोगों के बीच खास पहचान बनाई है। आइए आपको ऐसे कुछ कलाकारों के बारे में बताते हैं... Bigg Boss 16: आशिकों का अड्डा बना बिग बॉस का घर, अब्दु-निमृत से लेकर साजिद-अर्चना तक सभी ने जमकर किया रोमांस
विज्ञापन
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
इस लिस्ट में कंगना रणौत का नाम सबसे पहले आता है। कंगना बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा हैं जो अपने दम पर किसी भी फिल्म को सुपरहिट कराने का दम रखती हैं। अब तक वह कई महिला प्रधान फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली कंगना ने यह मुकाम बिना किसी गॉफादर के हासिल किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में 'गैगस्टर' से की थी। Bollywood Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों के मेकर्स को लीड एक्टर बदलना पड़ा भारी, सीक्वल में लगा करोड़ों का चूना
विज्ञापन
3 of 5
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन
कृति सेनन इस समय बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक वह कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। कृति भी किसी फिल्मी खानदान से ताल्लुक नहीं रखती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से की थी। बॉलीवुड में भी उनका अब तक का सफर काफी शानदार रहा है। Nipon Goswami : विख्यात असमिया अभिनेता निपोन गोस्वामी का निधन, पीएम मोदी-सीएम सरमा ने जताया शोक