फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में बहुत दर्द झेल चुकी हैं बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेस, एक ने तंग आकर कर ली थी आत्महत्या

Sat, 14 Apr 2018 08:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
KATRINA KAIF - फोटो : SELF
फिल्मी दुनिया की चमक-धमक भले ही सबको पसंद आती हो लेकिन पर्दे के पीछे की हकीकत बहुत कम लोग जानते हैं। स्टार्स के बीच के रिलेशन और झगड़े क्या है इस बात से वाकिफ होना आसान ने नहीं है।दरअसल, बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्री रही हैं जिन्हें रिलेशनशिप में मार और सेक्सुअल हरासमेंट तक का सामना करना पड़ा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Salman and Aishwarya

सलमान और एश्वर्या की जोड़ी के चर्चे तो बॉलीवुड में बहुत हुए थे। फिल्म हम दिल दे चुके सनम से शुरू हुई सलमान और एश्वर्या की लव स्टोरी दुखद मोड़ पर आकर खत्म हो गई। खबर थी कि एश्वर्या ने ब्रेकअप के बाद सलमान पर मारपीट का आरोप लगया था। यहां तक कि एश्वर्या के घरवालों ने सलमान पर घर में जबरन घुसने और धमकी देने जैसे आरोप भी मढ़े थे। इसके बाद तो एश्वर्या ने परेशान होकर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। 

विज्ञापन

3 of 8
Kangana Ranut
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस कड़ी में कंगना ने एक्टर आदित्य पंचोली पर खुलकर आरोप लगाए थे। बता दें कि कंगना की अादित्य से मुलाकात उनके संघर्ष के दिनों में हुई थी और वह उनके साथ ही रहती थी। लेकिन कुछ समय बाद कंगना ने आदित्य पंचोली को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से दुर्व्यवहार को बयान दिया। कंगना ने कहा था, 'यह बहुत कठिन दौर था, मेरे साथ शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया था। वह आदमी जो मेरे पिता की उम्र का था जब उसने मुझ पर हाथापाई भी की थी।'

4 of 8
फाइल फोटो
बाप के बाद बेटे सूरज पंचोली भी एक हाई-प्रोफाइल केस में फंसते नजर आए। सूरज पर आरोप था कि उनकी वजह से एक्ट्रेस जिया खान ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इसके लिए सूरज को गिरफ्तार कर उनसे गहन पूछताछ भी की गई।सूरज पर जिया के साथ शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार करने का भी आरोप था।
विज्ञापन

5 of 8
priety zinta
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानि कि प्रीति जिंटा भी इस दर्द को झेल चुकी हैं। बता दें कि प्रीति और नेस वाडिया के बीच अफेयर 2005 में शुरू हुआ था। लेकिन प्रीति के फ्लॉप होते करियर के कारण दोनों में झगड़े बढ़ने लगे। वहीं, साल 2014 में प्रीति ने नेस पर मारपीट का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन

6 of 8
yukta Mukhi
पूर्व मिस वर्ल्ड रही युक्ता मुखी ने पिछले साल ही उद्योगपति प्रिंस तुली के साथ शादी की थी। लेकिन, हाल ही में ऐसी खबरे सामने आई कि युक्ता अपने पति को छोड़ चुकी हैं। युक्ता ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

7 of 8
karishma kapoor boyfriend
कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक हो चुका है। दोनों की शादी 13 साल तक चली। करिश्मा ने कहा था कि उनके पति उनको शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। वहीं, संजय ने करिश्मा पर उनसे पैसे के लिए शादी करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन

8 of 8
Salman and katrina
सलमान और कटरीना के बीच चर्चेों से बाजार गरम हुए थे। खबरों के मुताबिक, सलमान एक बार कटरीना की ड्रेस को लेकर खासा नाराज हुए थे और वह अपना आपा खो बैठे थे। इसके बाद से कटरीना ने रणबीर सिंह का दामन थाम लिया था। लेकिन, कटरीना का रणबीर से भी ब्रेकअप हो गया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें