फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

bollywood star: पर्दे पर बनते-बनते रह गईं ये खूबसूरत जोड़ियां, आमिर खान और ऐश्वर्या राय का भी नाम शामिल

Wed, 10 Jan 2024 04:50 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई बार फिल्में सितारों की जोड़ियों के नाम पर भी हिट हो जाती हैं। अब जैसे शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी होगी, तो फिल्म का हिट होना तय है। वैसे ही करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी, सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी, इन जोड़ों का दर्शक हमेशा इंतजार करते रहते हैं। वहीं, कई ऐसे सितारे भी हुए हैं, जिन्हें फिल्मों में दर्शक जोड़ियों में देखना चाहते थे, लेकिन दर्शकों की ये ख्वाहिश कभी पूरी नहीं हो सकी। आज हम ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में आपको बताएंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
गोविंदा और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा और काजोल 
बॉलीवुड में अपने डांसिंग और कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर गोविंदा कभी भी 90 की दशक की बेहतरीन अभिनेत्री काजोल के साथ एक भी फिल्म में साथ नजर नहीं आएं। दर्शकों को उम्मीद थी कि गोविंदा और काजोल को एक साथ किसी फिल्म में जरूर देखेंग, लेकिन यह मुमकिन नहीं हो पाया। वैसे गोविंदा और काजोल के बीच में मनमुटाव नहीं था। दोनों साथ काम करने को तैयार भी थे मगर बात नहीं बनीं। खुद मीडिया से बातें करते हुए काजोल ने एक बार कहा भी था, 'निर्देशक राहुल रवैल एक फिल्म बनाने वाले थे, जिसके लिए उन दोनों का फोटो शूट भी हो गया था लेकिन दुर्भाग्य से वह फिल्म कभी बन नहीं पाई।'
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान और ऐश्वर्या राय 

बॉलीवुड में अपने परफेक्शन के लिए मशहूर आमिर खान और विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय की भी बड़े पर्दे पर जोड़ी बनते-बनते रह गई। मिडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'राजा हिंदुस्तानी' फिल्म के लिए ऐश्वर्या रॉय को साइन करने की बातें की जा रहीं थीं, लेकिन उन दिनों ऐश्वर्या राय 'मिस वर्ल्ड' प्रतियोगता में शामिल होने जा रही थीं। बाद में 'राजा हिंदुस्तानी' में करिश्मा कपूर को ले लिया गया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। 

4 of 5
सनी देओल और पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल और पद्मिनी कोल्हापुरी 
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी और एक्शन सुपर स्टार सनी देओल ने भी कभी साथ में कोई काम नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने इसकी वजह एक गलतफहमी है। सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन' में पद्मिनी कोल्हापुरी काम करने वाली थीं, लेकिन सनी इस फिल्म को डिम्पल कपाड़िया के साथ काम करना चाहते थे। बाद में जब पद्मिनी कोल्हापुरी को इस बात की खबर लगी तब उन्होंने उस फिल्म से किनारा कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा और शाहरुख खान 
'दबंग' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा आज तक एक भी फिल्म में किंग खान शाहरुख खान के साथ नजर नहीं आईं हैं। मीडिया में छपी खबरों की माने, तो सोनाक्षी सिन्हा और शाहरुख खान को लेकर निर्देशक फराह खान एक फिल्म बनाना चाहती थीं, लेकिन कुछ गलतफहमियों की वजह से सोनाक्षी की जगह उन्होंने दीपिका पादुकोण को फिल्म में ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें