फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: मार्शल आर्ट में महारत हासिल कर चुके ये सितारे, लिस्ट में अक्षय से लेकर टाइगर तक के नाम शामिल

Mon, 04 Sep 2023 09:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
भारत में एक्शन फिल्मों को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इन फिल्मों के लिए अक्सर एक्टर्स के बॉडी डबल, स्टंटमैन या फिर वीएफएक्स का खूब इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, कई ऐसे सितारे भी हैं जो एक्शन करने में माहिर हैं और वे अपने स्टंट खुद ही करना पसंद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें मार्शल आर्ट में महारत हासिल है।
Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान को मिली दूसरी फिल्म, 'सरजमीं' के बाद 'दिलेर' में आएंगे नजर!
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टाइगर श्रॉफ
अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बहुत कम ही समय में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। अभिनेता को उनके डांस और एक्शन की वजह से जाना जाता है। टाइगर खतरनाक स्टंट्स खुद ही करना पसंद करते हैं। उन्होंने मार्शल आर्ट की बाकायदा ट्रेनिंग ली है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि 14 साल की उम्र से उन्होंने मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। वह ताइक्वांडो में फिफ्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा वह मॉर्डन कुंग फू, सीलात, कलरीपायट्टु और क्राव मांगा जैसी मार्शल आर्ट की फॉर्म्स में भी जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विद्युत जामवाल
विद्युत जामवाल अच्छी एक्टिंग के अलावा मार्शल आर्ट के दिग्गज भी हैं। फिल्मों के एक्शन सीन में वह खुद ही करतब दिखना पसंद करते हैं। महज चार साल की उम्र में से ही उन्होंने मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। उन्हें कलरीपायट्टु का स्पेशलिस्ट माना जाता है। अब तक कई फिल्मों में वह हैरतअंगेज कारनामे करते दिख चुके हैं।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय कुमार
90 के दशक में अक्षय कुमार ने अपनी पहचान एक एक्शन स्टार के रूप में बनाई थी। अब तक उन्होंने कई फिल्मों में खतरनाक स्टंट को अंजाम दिया है। शानदार एक्टिंग के अलावा अक्षय मार्शल आर्ट के भी दिग्गज हैं।वह ताइक्वांडो और मय थाई में ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा अक्षय कराटे में भी सिक्स्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : social media
जॉन अब्राहम
इस लिस्ट में जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल है। जॉन मिक्सड मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग कर चुके हैं। रेस 2 में उन्हें शानदार एक्शन सीन करते हुए देखा गया था। वहीं, पठान में भी वह दमदार एक्शन परफॉर्म करते देखे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म रॉकी हैंडसम के लिए भी उन्होंने खास तौर पर मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली थी।
Goldfish: राष्ट्रपति भवन में हुई कल्कि केकलां की 'गोल्डफिश' की स्क्रीनिंग, रिलीज के दो दिन बाद किया कारनामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें