फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सितारों को ट्रोल करने में यूजर्स के छूट जाते हैं पसीने, करारे जवाब से कर देते हैं बोलती बंद

Sun, 14 Feb 2021 08:06 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
एक जमाना था जब बॉलीवुड के सितारों को सिर्फ फैंस का प्यार मिलता था और उनकी आलोचना सिर्फ फिल्म आलोचकों तक ही सीमित थी। वहीं आज के समय में सोशल मीडिया के जरिए ये सितारे जहां फैंस का प्यार पाते हैं तो वहीं उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होने में भी देर नहीं लगती। अपने बयान, विचार, अभिनय, कमेंट्स और लुक्स को लेकर अक्सर बॉलीवुड के कई सितारे ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। हालांकि कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें ट्रोल करने में यूजर्स के पसीने छूट जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जो अपने करारे जवाब से सामने वाले की बोलती कर देते हैं बंद।
विज्ञापन

2 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण भी अक्सर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। हाल ही में एक यूजर ने सोशल मीडिया पर दीपिका को ट्रोल करने के लिए गंदे मैसेज भेजे थे और गाली दी थी। इसके जवाब में दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि, 'आपके परिवार वालों को गर्व महसूस हो रहा है'। इससे पहले भी दीपिका ट्रोलर्स को करारा जवाब दे चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai
अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम नहीं बन पाए। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर उन्हें बेवजह ट्रोल करने की कोशिश करते हैं। हालांकि अभिषेक बच्चन इन ट्रोलर्स को जवाब देने में कभी पीछे नहीं हटते। एक बार एक यूजर ने अभिषेक की बेटी अराध्या के लिए लिखा था कि, 'क्या वो कभी स्कूल नही जाती जो हर समय अपने माता पिता के साथ घूमती नजर आती हैं'। इस पर अभिषेक बच्चन ने जवाब देते हुए कहा था कि, 'बहुत से स्कूल वीकेंड पर बंद होते हैं और वो उस समय हमारे साथ घूमने जाती है'। इतना ही नहीं अभिषेक ने उस यूजर के ट्वीट में ही गलती दिखा दी थी। इसके अलावा और भी कई मौकों पर अभिषेक ट्रोलर्स को करारा जवाब दे चुके हैं।

4 of 7
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद उम्र के फासले को लेकर मलाइका को काफी ट्रोल किया गया। इसके जवाब में मलाइका ने अपनी कई बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी और कैप्शन में लिखा था,  'मुझे खुश रहना पसंद है। मैं खुश रहना चुनती हूं और मुझ पर खुशी अच्छी भी लगती है, इसलिए आप अपनी निगेटिविटी को अपने पास रखिए'। मलाइका अक्सर ट्रोलर्स का जवाब अपनी तस्वीरें साझा करते हुए देती हैं और उन्हें फैंस का समर्थन भी मिलता है।
विज्ञापन

5 of 7
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee
तापसी पन्नू

दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ- साथ बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का परचम लहराने वाली तापसी पन्नू भी अक्सर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। हालांकि तापसी इन बातों से घबराती नहीं हैं बल्कि ट्रोलर्स का मुंहतोड़ जवाब देती हैं। कुछ समय पहले तापसी को यूजर ने ट्रोल करते हुए कहा था कि, 'तुझे एक्टिंग तो आती नहीं उठा-उठा के फिल्में करती हैं'। इस पर जवाब देते हुए तापसी ने कहा था, 'सही बात है, क्या उठा उठा के क्योंकि उठाया तो मैंने स्टैंडर्ड है, लेकिन तुमको शायद ये नहीं समझ आएगा'।
विज्ञापन

6 of 7
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning
मिलिंद सोमन

बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। मिलिंद और उनकी पत्नी अंकिता में करीब 25 साल का अंतर है जिसे लेकर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है। ऐसे ही एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा था कि उनकी पत्नी इतनी छोटी है कि उन्हें मिलिंद को पिता बुलाना चाहिए। इसका जवाब देते हुए मिलिंद ने मजाकिया अंदाज में लिखा था कि, 'हां वो मुझे कभी कभी डैडी बोल देती है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram
जान्हवी कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी को इंडस्ट्री में आए बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें भी ट्रोल कर देते हैं। हालांकि जान्हवी भी ट्रोलर्स को जवाब देने में पीछे नहीं हैं। एक बार जान्हवी को अपनी ड्रेस रिपीट करने के लिए ट्रोल किया गया था जिसके जवाब में जान्हवी ने कहा था कि,  'मेरे पास इतने पैसे नही है कि मैं रोज रोज नए कपड़े खरीद सकूं'। बहुत से फैंस ने जान्हवी के इस कमेंट को काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें