फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Negative Roles: बॉलीवुड के वो स्टार्स जिन्हें नहीं पसंद निभाना नेगेटिव किरदार, जानिए क्यों?

Wed, 09 Nov 2022 11:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मुकेश खन्ना-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में तमाम सितारे किस्मत आजमाने आते हैं। इंडस्ट्री में धाक जमाने के लिए पहली शर्त है अभिनय की जानकारी। पर्दे पर अपने किरदार को शानदार अंदाज में निभाने की कला ही एक कलाकार को पहचान दिलाती है। फिर चाहें वह हीरो का रोल हो या विलेन का। फिल्मी दुनिया में तमाम सितारे ऐसे हैं, जिन्हें बेशक पर्दे पर हीरो के रोल न नसीब हुए हों, लेकिन उन्होंने विलेन के रोल से ही अच्छी पहचान हासिल की। वहीं, कुछ स्टार्स ने हीरो और खलनायक दोनों ही भूमिका में खुद को साबित किया है। लेकिन, इसी इंडस्ट्री में ऐसे भी सितारे हैं, जो सिद्धांतों पर चलते हैं और वह नेगेटिव किरदारों से दूरी बरतकर चलते हैं। कौन-से हैं वो स्टार्स? आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना
'शक्तिमान' और 'महाभारत' फेम मुकेश खन्ना भी उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जो नेगेटिव भूमिकाओं से दूर रहते हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने खुद यह बात कही। दिलचस्प बात यह है कि 'महाभारत' में मुकेश खन्ना को भीष्म पितामह के रोल से पहले दुर्योधन का रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्हों ने इसलिए मना कर दिया, क्योंकि वह नेगेटिव रोल नहीं करते। मुकेश खन्ना का कहना है, 'बी आर चोपड़ा ने 'महाभारत' में भीष्म पितामह के किरदार के लिए मुझे सोचा ही नहीं था। उन्होंने पहले मुझे दुर्योधन का किरदार ऑफर किया था, लेकिन मैंने मना कर दिया, क्योंकि मैं विलेन का किरदार नहीं निभाता।  मैं अर्जुन या कर्ण का किरदार निभाना चाह रहा था।'

Kartik Aryan: ‘भूल भुलैया 2’ के बाद क्यों नहीं घोषित हुई कार्तिक की नई फिल्म, इन किस्सों में छुपी पूरी कहानी 
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
अभिनेता सलमान खान को भी नकारात्मक रोल पसंद नहीं। एक बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, ' मुझे नहीं जमते नेगेटिव रोल। पता नहीं, क्यों लेकिन मैं सहज नहीं महसूस करता।' सलमान खान ने यह भी कहा कि 'मैंने फिल्म 'तेरे नाम' की थी। लेकिन, जब मैंने इसे प्रमोट किया, तो मैंने खुद सभी से कहा कि इसे देखना जरूर, लेकिन इसके किरदार को फॉलो मत करना।'

HIT 2: यूट्यूब ने हटाया अदिवि शेष की 'हिट 2' का टीजर! एक्टर बोले- मुझे इसकी पूरी उम्मीद थी
विज्ञापन

4 of 4
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की भी नेगेरिव रोल में दिलचस्पी नहीं है। टाइगर का मानना है कि कई युवा और बच्चे उनके फैंस हैं, इसलिए ऐसे रोल कर वो गलत उदाहरण नहीं पेश करना चाहते। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, 'मुझे उन बच्चों का भी ध्यान रखना है, जो मेरी फिल्में देखने आते हैं। वो हमसे सीखते हैं। ये काफी जरूरी है कि हम उनके लिए सही उदाहरण पेश करें।' टाइगर ने कहा कि वो सिर्फ पॉजिटिव रोल करना पसंद करेंगे।

Uunchai: 'ऊंचाई' के प्रीमियर में अनुपम खेर और सूरबड़जात्या ने की मेजबानी, इन दिग्गज सितारों ने की शिरकत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें