बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने तमाम अफवाहों के बीच ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपने रिश्ते का अधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई स्थित घर पर निक के साथ रोका किया और पांच सितारा होटल में सगाई की पार्टी दी। इस खास मौके पर जहां प्रियंका के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं वहीं भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी से लेकर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे उनकी सगाई पार्टी में नजर आए। गौरतलब है कि प्रियंका के रोके की खबर किसी भी बॉलीवुड के स्टार को नहीं थी। ऐसे में प्रियंका ने अचानक से रोका करके हर किसी को चौंका दिया है। आइए जानते हैं प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी और सगाई पार्टी में कौन-कौन से सितारे नजर आए।
विज्ञापन
2 of 12
परिणीति चोपड़ा
बहन की सगाई पार्टी और रोका सेरेमनी में सबसे पहले एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नजर आई। इस दौरान वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। प्रियंका ने पंंजाबी स्टाइल में रोका सेरेमनी का सारा प्रोग्राम किया, जहां उनके सास-ससुर भी नजर आए। निक के माता-पिता भारतीय कॉस्ट्यूम में बहुत ही सुंदर दिखे।
विज्ञापन
3 of 12
आलिया भट्ट
एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी में शामिल होने पहुंची। निक और प्रियंका ने इस खास मौके की फोटोज एक-एक कर अपने फैन्स के लिए लगातार शेयर कर रहे हैं। प्रियंका के बुलाए हुए सभी मेहमान भी ट्रेडिशनल ड्रेस में थे ।
4 of 12
आयुष शर्मा
बॉलीवुड के अपकमिंग हीरो और सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा भी प्रियंका की रोका सेरेमनी में नजर आए। आयुष सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'लवरात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। आयुष प्रियंका की खास दोस्त अर्पिता खान शर्मा के पति हैं।
विज्ञापन
5 of 12
अंबानी परिवार
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी में अंबानी परिवार भी नजर आया। मुकेश अंबानी के साथ पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशान अंबानी भी दिखीं। खबर है कि प्रियंका ने रोका अपने घर पर और सगाई की पार्टी मुंबई के पांच सितारा होटल में की थी।
विज्ञापन
6 of 12
अर्पिता खान शर्मा
सलमान खान की बहन और प्रियंका की बेस्ट फ्रेंड अर्पिता खान शर्मा भी नजर आईं। अर्पिता, प्रियंका और निक के रोका सेरेमनी के साथ सगाई पार्टी में भी दिखाई दीं।
विज्ञापन
7 of 12
संजय लीला भंसाली
बीते दिनों सलमान खान की फिल्म 'भारत' को छोड़ने के साथ ही प्रियंका ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। प्रियंका की इस हरकत से भंसाली काफी नाराज भी हुए लेकिन प्रियंका और निक की सगाई पार्टी में पहुंचकर उन्होंने इस नाराजगी को दूर कर दिया।
8 of 12
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी में कुछ सितारे नदारद रहे। लेकिन उन्होंने खास तोहफे भेजकर प्रियंका को सगाई की बधाई है। फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने प्रियंका और निक को खूबसूरत फूलों का बुके भेजकर सगाई की शुभकामानएं दी हैं।
9 of 12
एमटीवी के मशहूर वीडियो जॉकी (वीजे) अनुशा दंडेकर भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी में नजर आईं। रेड ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। अनुशा दंडेकर ने मीडिया को देखकर फोटो खिंचवाने के लिए पोज भी दिए।
10 of 12
दिन में रोका सेरेमनी के बाद रात को सगाई पार्टी थी। इस पार्टी में मेहमानों के वेस्टन ड्रेस में आना था। लेकिन अंबानी परिवार अपने उसी रॉयल अंदाज में नजर आया। सगाई पार्टी में जहां सभी मेहमान वेस्टन ड्रेस में दिखे तो वहीं अंबानी परिवार ट्रेडिशनल लुक में दिखा।
11 of 12
प्रियंका ने समारोह की कुछ तस्वीरें के साथ सोशल मीडिया पर अपनी सगाई के खबर की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया है। निक और उनके माता-पिता एवं भाई सहित उनके परिवार के सदस्य गुरुवार की रात में ही शहर पहुंच गये थे।
इन सब स्टार के अलावा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी में डायेक्टर विशाल भारद्वाज, सिद्धार्थ रॉय कपूर, मुश्ताक शेख और सिद्धार्थ आनंद जैसे कई बड़े सितारे नजर आए। गौरतलब है कि प्रियंका और निक इसी साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।