हाल ही में यश चोपड़ा की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोमैंटिक्स' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में यश चोपड़ा और यश राज फिल्म्स की विरासत को सहेजने की कोशिश की गई है। सीरीज में आदित्य चोपड़ा पहली बार इंटरव्यू देते नजर आए हैं। इस दौरान उन्होंने नेपोटिज्म पर बात की। आदित्य ने अपने भाई उदय चोपड़ा का उदाहरण देते हुए कहा कि 'स्टारकिड्स को सिर्फ मौके मिलना आसान हो सकता है, लेकिन आगे की चीजें दर्शकों के हाथों में होती हैं। हमने न जाने कितने नए लोगों को लॉन्च किया, लेकिन हम उदय को स्टार नहीं बना पाए।' वैसे उदय चोपड़ा ऐसे इकलौते एक्टर नहीं हैं, जो फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बाद भी नाम नहीं कमा पाए। ऐसे और भी कई सितारे हैं, जिनके सिर पर मजबूत हाथ रहे, फिर भी इंडस्ट्री में उनके कदम लड़खड़ा गए। आइए जानते हैं