फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: 'शहजादा' की रिलीज पर बप्पा की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन, सिद्धिविनायक मंदिर में लगाई हाजरी

Fri, 17 Feb 2023 11:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के लिए आज का दिन यानी 17 फरवरी बेहद खास है, क्योंकि आज सिनेमाघरों में उनकी नई फिल्म 'शहजादा' ने दस्तक दी है। अपनी फिल्म को लेकर लगातार कार्तिक आर्यन सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, फिल्म के रिलीज होने के बाद कार्तिक आर्यन ने अब बप्पा की शरण ले ली है। कार्तिक आर्यन की फोटोज और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शहजादा - फोटो : social media
आज कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' रिलीज हुई है। इस बीच प्रार्थना करने कार्तिक आर्यन गणपति बप्पा के शरण में पहुंचे। दरअसल, आज कार्तिक आर्यन मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर गए। यह काफी प्रचलित मंदिर है। कई बॉलीवुड सितारे बप्पा का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचते हैं। अब कार्तिक आर्यन भी अपनी फिल्म की सफलता की प्रार्थना करने के लिए मंदिर पहुंचे। इससे पहले कार्तिक अपने जन्मदिन पर माता-पिता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे।
Shehzada Review: वरुण धवन की कॉपी करते पकड़े गए कार्तिक आर्यन, इस बार तेलुगू की रीमेक ने दिया टी सीरीज को धोखा
विज्ञापन

3 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धिविनायक मंदिर से कार्तिक आर्यन का एक वीडियो भी सामने आया है। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन ने भी अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह गणपति बप्पा के सामने नतमस्तक दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए कार्तिक आर्यन एक कैप्शन में लिखा, 'गणपति बप्पा मोरिया। बप्पा की ब्लेसिंग्स के साथ अब 'शहजादा' आपका।
Chandan K Anand: जब चंदन से की गई फेवर की मांग, कोऑर्डिनेटर की घिनौनी डिमांड सुन भाग खड़े हुए थे अभिनेता

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
वही, मंदिर से कार्तिक आर्यन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन सफेद कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने कंधे पर भगवा रंग का गमछा लिया हुआ है। कार्तिक आते हैं और सीधा मंदिर में दर्शन करने के लिए चले जाते हैं। कार्तिक के इस सिंपल लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
Ranbir Kapoor: तू झूठी मैं मक्कार का टाइटल ट्रैक है रणबीर का बायोपिक सॉन्ग? एक्टर से जानें गाने के पीछे का सच
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बात करें फिल्म के बारे में तो 'शहजादा' में कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेत्री कीर्ति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को रोहित धवन द्वारा निर्देशित किया गया है। यह साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगड़े नजर आई थीं।
Gadar 2: पाकिस्तान में 22 साल बाद फिर एक्शन अवतार दिखाएंगे सनी देओल, हैंडपंप की जगह इस बार उखाड़ेंगे यह चीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें