फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Step Mother: पिता की दूसरी पत्नी संग भी इन सितारों का है खास बॉन्ड, लिस्ट में शामिल सारा से लेकर सलमान खान

Wed, 07 Jun 2023 09:15 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो अपनी सौतेली मां संग भी अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं। इस लिस्ट में सारा अली खान से लेकर सलमान खान तक शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
सितारों की सौतेली मां - फोटो : सोशल मीडिया
आम लोगों की तरह मनोरंजन जगत के सितारों की निजी जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। पल-पल बदलते रिश्तों के रूप ने सेलेब्स को भी काफी हैरान-परेशान किया है। कुछ स्टार्स तो ऐसे भी हैं, जिनके पैरेंट्स ने दो शादियां की हैं। इसके कारण इन हस्तियों को सौतेले माता या पिता का सामना करना पड़ा है। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पिता ने दो शादी की, बावजूद इसके भी ये स्टार्स अपनी सौतेली मां के बेहद करीब हैं और उनके साथ स्पेशल बॉन्ड साझा करते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान-हेलन - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात कर लेते हैं बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान की। सलमान खान अपनी मां सलमा से बेहद प्यार करते हैं, और सौतेली मां हेलन के भी बेहद करीब हैं। खबरों की मानें तो सलमा और हेलन के बीच के रिश्ते अच्छे नहीं हैं, लेकिन इसका सलमान पर कोई असर नहीं पड़ा है। वह सौतेली मां का भी पूरा सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सोनी राजदान-पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान और पूजा भट्ट के बीच पहले विवाद की खबरें थीं, लेकिन समय के साथ इनके रिश्ते में काफी सुधार आया है। पूजा भट्ट अब सोनी राजदान के साथ स्पेशल बॉन्ड साझा करती हैं। साथ ही अपनी सौतेली बहनों के साथ भी घुल-मिलकर रहती हैं। 

Rafuchakkar: 'रफूचक्कर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पांच अलग-अलग राज्यों में ठगी करते नजर आए मनीष पॉल

4 of 6
शबाना आजमी-जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने पहली शादी हनी ईरानी से की थी। इससे इनके दो बच्चे फरहान और जोया अख्तर हैं। समय के साथ जावेद को शबाना आजमी पसंद आईं और उन्होंने उनके साथ घर बसा लिया। हालांकि, जोया अपनी सौतेली मां शबाना आजमी के बेहद करीब हैं। दोनों को कई अवसरों पर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जाता है।

The Broken News: एक बार फिर मीडिया की दुनिया से रूबरू होंगे दर्शक, 'द ब्रोकन न्यूज' का धमाकेदार टीजर आया सामने
विज्ञापन

5 of 6
सारा अली खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में सारा अली खान और करीना कपूर का भी नाम शामिल है। सारा, सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। सैफ ने दूसरी शादी करीना कपूर से की है। यूं तो करीना और अमृता के बीच रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं हैं, लेकिन सारा अपनी सौतेली मां के साथ दोस्त जैसा बॉन्ड साझा करती हैं। 

Main ATAL Hoon: पंकज त्रिपाठी ने शुरू की 'मैं अटल हूं' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग, लखनऊ पहुंची फिल्म की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किरण राव-आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान पर्दे से दूर रहने के बावजूद भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। आयरा, आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। हालांकि, आयरा का दूसरी मां किरण राव से भी बेहद गहरा संबंध है। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पैंड करने से लेकर डिनर डेट तक पर साथ स्पॉट की जाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें