जब भी किसी फिल्म का जिक्र होता है तो उसकी कहानी, नायक या खलनायक पर बात खत्म हो जाती है। कई बार फिल्मों में कुछ किरदार ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लगता है कि शायद अगर ये फिल्म में न होते तो कहानी अधूरी सी रह जाती। हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पंचायत 2 में सचिव जी, प्रधान पति, प्रधान मंजू देवी, प्रहलाद चा और रिंकी के अलावा भी कई ऐसे साइड कलाकार हैं जो इस सीरीज में न होते शायद इसका वह हाल होता जैसे बिना नमक का खाना। विकास, विनोद या फिर बनराकस ये पंचायत के ऐसे किरदार हैं जो असली हीरो से ज्यादा गहरी छाप छोड़ने का माद्दा रखते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साइड रोल में मेन हीरो से ज्यादा लाइमलाइट बटोरी थी।