फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Movie scenes: 'सुई धागा' से लेकर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' तक यह फिल्मी सीन हुए खूब वायरल, लोगों ने जमकर बनाए मीम्स

Wed, 06 Jul 2022 06:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मनोज बाजपेयी-परेश रावल-नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
डिजिटल युग ने न सिर्फ लोगों के सोचने-समझने का तरीका बदला, बल्कि उनके हाथ में नए हथियार भी दे दिए। कभी ट्रोलिंग तो कभी मीम्स... आज के दौर के ऐसे ट्रेंडिंग शब्द बन चुके हैं, जो सोशल मीडिया पर सबसे मारक साबित होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि इन मीम्स में बॉलीवुड की कई फिल्मों के पोस्टर और डायलॉग बार-बार नजर आ जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सीन्स से रूबरू करा रहे हैं, जो किसी भी स्थिति में सोशल मीडिया पर प्रकट हो जाते हैं और आपको गाहे-बेगाहे हंसने पर मजबूर कर देते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
'हेरा फेरी' - फोटो : सोशल मीडिया
'हेरा फेरी'
फिल्म 'हेरा-फेरी' और इसका सीक्वल 'फिर हेरा-फेरी' दोनों ही कॉमेडी फिल्मों का जवाब नहीं। इन फिल्मों के डायलॉग और सीन्स को लोग अपनी स्थितियों से कनेक्ट करके एक से बढ़कर एक मीम्स तैयार करते हैं। इसी फिल्म का डायलॉग 'बाबू भैया' तो खूब बोला जाता है। इस फिल्म का यह सीन उन परिस्थिति में खूब काम आता है, जब किसी चीज का इंतजार हो, ऐसा इंतजार कि धड़कनें बढ़ रही हों। हैं न?
विज्ञापन

3 of 6
'वेलकम' - फोटो : सोशल मीडिया
'वेलकम'
यह फिल्म आई थी वर्ष 2007 में। तब न तो सोशल मीडिया का ऐसा चलन था और न ही मीम्स का। लेकिन, जब मीम्स प्रेमी आए तो उन्होंने इस फिल्म के कई शानदार सीन्स अपने काम लिए। फिल्म 'वेलकम' में नाना पाटेकर का डायलॉग 'थोड़ा सह लेंगे' मानो सभी की जुबान बन गया। मन का कुछ काम न हुआ हो या बॉस की फटकार लगी हो। लोग अक्सर इस डायलॉग के साथ बिगड़े मूड को लाइट करते हैं। इस फिल्म के कई अन्य सीन भी हैं, जिन पर खूब मीम्स बनकर वायरल हुए और आज तक पसंद किए जाते हैं। जैसे- अक्षय कुमार का डायलॉग - 'मिरकल मिरकल'। गुस्से वाली परिस्थिति के लिए 'कंट्रोल उदय कंट्रोल'।


4 of 6
'सुई धागा' - फोटो : सोशल मीडिया
'सुई धागा'
वर्ष 2018 में आई यह फिल्म तो याद ही होगी। नहीं भी याद होगी तो यह सीन ही ऐसा है कि आपको इस फिल्म की याद दिला देगा। फिल्म भले ही औसत रही, लेकिन अनुष्का शर्मा के इस सीन ने मीम्स प्रेमियों को मानों बड़ा तोहफा दे दिया। यह सीन तब से लेकर आज तक खूब पसंद किया जाता है। यह मीम्स खासतौर से खुशी की ऐसी परिस्थिति पर अक्सर इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी उम्मीद ही न हो। सोशल मीडिया पर हैं तो आपने यह जरूर देखा होगा।
विज्ञापन

5 of 6
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' - फोटो : सोशल मीडिया
'गैंग्स ऑफ वासेपुर'
कभी ऑफिस देर से पहुंचे हों या कोई काम इस हद तक बिगड़ जाए कि लंका लगने वाली हो। तब अक्सर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का यह डायलॉग कितना अपना-अपना सा लगता है न?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'मुगल ए आजम' - फोटो : सोशल मीडिया
'मुगल ए आजम'
इस फिल्म की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। लेकिन, मीम्स लवर्स ने इस फिल्म को भी नहीं बख्शा। इस फिल्म का यह सीन तो मानो सदाबहार मीम बनकर रह गया। 'उठो अनारकली' के बहाने लोग अक्सर एक-दूसरे को सूचना देते तक नजर आते हैं। 'उठो अनारकली, आईटीआर भरने की आखिरी तारीख आ गई', 'उठो अनारकली, कोरोना वैक्सीन लगवा लो' और भी न जाने कितने ऐसे मीम्स आपने सोशल मीडिया पर खुद देखे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें