रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
पोस्टर पर भड़के रवि किशन
फिल्म 'काली' के इस पोस्टर पर लीना को लगातार आलोचना झेलनी पड़ रही है। देशभर में इस पोस्टर को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस क्रम में रवि किशन ने फिल्म के मेकर्स को जमकर लताड़ लगाई है। रवि किशन ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, 'ये फिल्म नहीं घिनौनापन है वामपंथी सोच से ग्रसित ये लोग कब तक हमारे देवी देवताओं को गलत रूप में दिखाएंगे। ये फिल्म और इसके पोस्टर सदैव के लिए बैन किए जाए, ये आवाज मैं सदन में भी उठाऊंगा।'