फिल्म को सफल बनाने में कहानी के साथ संगीत की भी अहम भूमिका होती है। भारतीय सिनेमा में पटकथा और संगीत की जुगलबंदी किसी भी फिल्म को हिट बनाने का दम रखती है। बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जो सिर्फ गानों की वजह से हिट हो गईं। वहीं, कुछ ऐसी भी नाम हैं जिनके गाने तो चार्टबस्टर रहे, लेकिन फिल्म बुरी तरह पिट गई। भारतीय फिल्मों में गानों का महत्व काफी ज्यादा है। इन गानों में हमारे संगीतकारों ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। मसलन, हम बात करें गानों की लंबाई की तो यह आमतौर पर पांच मिनट के होते हैं, लेकिन कई ऐसे गाने भी हैं जो लगभग 15 मिनट तक के हैं और उन गानों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। आइए जानते हैं...