फिल्म कार्तिक कॉलिंग कार्तिक का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
सिजोफ्रेनिया के मरीजों में दिखते हैं ये लक्षण?
सिजोफ्रेनिया के बारे में बात करते हुए डॉ सत्यकांत ने बताया, 'इस स्थिति में इंसान को भ्रम होने लगता है। शख्स को यह महसूस होने लगता है कि लोग उसके ही बारे में बातें कर रहे हैं। कई मामलों में मरीजों को आवाजें भी सुनाई देने लगती हैं मानो उससे कोई बात कर रहा हो।' डॉ सत्यकांत के मुताबिक कई गंभीर मामलों में लोगों को वो चीजें भी दिखने लगती है जो नॉर्मल लोगों को नहीं दिखतीं।
क्या है इसका इलाज?
डॉ सत्यकांत के मुताबिक इसका इलाज दवाओं से किया जा सकता है। इस मानसिक विकार के इलाज पर उन्होंने कहा कि इसके इलाज में मरीजों को एंटी साइकोटिक समूह की दवाएं दी जाती हैं। इसके साथ ही मरीजों की काउंसलिंग भी की जाती है, जिससे मरीज फिर पहले जैसा हो सके।