Why Cheat India
- फोटो : social media
व्हाय चीट इंडिया
बॉलीवुड के सीरियल किसर नाम से मशहूर इमरान हाशमी की फिल्म 'व्हाय चीट इंडिया' भी विवादों में फंस गई थी। दिल्ली के लेखक दिनेश गौतम, अभिनता इमरान जैद ने टी सीरीज और इमरान हाशमी की प्रोडक्शन कंपनी पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि 'व्हाय चीट इंडिया' की कहानी उनकी फिल्म 'मार्कशीट' से मिलती है जिसे मेकर्स ने नवंबर 2012 में इंडियन स्क्रिप्ट राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर्ड किया हुआ था। मार्कशीट के लेखक और अभिनेता का कहना है कि 'जैसे ही इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म 'व्हाय चीट इंडिया' के बारे में जानकारी दी, हमने एक ऑफिशियल कंप्लेंट राइटर्स एसोसिएशन में कर दी थी। अब हम तीनों प्रोडक्शन हाउस को लीगल नोटिस भेज रहे हैं। स्क्रिप्ट तो कॉपी नहीं की गई है लेकिन रिसर्च वर्क, कॉन्सेप्ट और केस स्टडीज सेम हैं।'