फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की फोटोशूट की तस्वीरें तो यूजर्स बोले- 'ऐसे क्यों लेटी हो'

Wed, 27 Nov 2019 05:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora - फोटो : instagram
बॉलीवुड की 'छैंया छैंया' गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहती हैं। वो हर दिन अपने फैंस के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। मलाइका अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं लेकिन कई बार उनका फैशन फैंस को पसंद नहीं आता और ट्रोल कर दिया जाता है।

विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora - फोटो : social media
हाल ही में मलाइका ने एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह सिल्वर शिमरी आउटफिट पहने दिखाई दीं। इस फोटोशूट को खास बनाने के लिए बैकग्राउंड में भी सिल्वर कपड़े का इस्तेमाल किया गया। मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं।
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora - फोटो : instagram
यूजर्स ने इन तस्वीरों को देखकर कमेंट करने शुरू कर दिए। किसी ने मलाइका की जमकर तारीफ की तो कोई उन्हें ट्रोल करता नजर आया। एक यूजर ने लिखा- क्या हुआ ऐसे क्यों लेटी हो। एक अन्य ने लिखा- इसे आयरन कौन करेगा।

4 of 5
malaika - फोटो : malaika
वहीं एक्टर राहुल खन्ना ने उनकी तस्वीर पर मजाकिया अंदाज में एक कमेंट किया। राहुल खन्ना ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'मैं इस पर प्रेस करने का इंचार्ज नहीं बनना चाहूंगा।' मलाइका की इस तस्वीर को अब तक 83 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : instagram
बता दें मलाइका ने अभी कुछ दिन पहले ही अपना 46वां जन्मदिन मनाया। बॉलीवुड गलियारों में लंबे समय से एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें चल रही हैं। अक्सर इन दोनों को साथ में बॉलीवुड पार्टियों और इवेंट में देखा जाता है। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को सावर्जनिक तौर पर स्वीकार लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें