फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन मशहूर सितारों ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी करियर की शुरुआत, आज करते हैं बॉलीवुड पर राज

Wed, 27 Apr 2022 10:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ में काम करने वाले सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
सपनों की नगरी मुंबई में कई लोग एक्टर बनने के लिए आते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोगों को फिल्मों में बड़े रोल करने का मौका मिल पाता है। फिल्मों में एंट्री पाने के लिए लोग निर्माता-निर्देशकों के ऑफिस में लगातार चक्कर काटते हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिलता। आज हम आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन चर्चित चेहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बॉलीवुड में एंट्री से पहले खुद को साबित करने के लिए साउथ इंडस्ट्री में काम करना पड़ा था। आइए देखते हैं लिस्ट... 
विज्ञापन

2 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने डेविड धवन की फिल्म चश्मे बद्दूर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन बॉलीवुड में मौका मिलने से पहले उन्हें साउथ की फिल्मों में काम करना पड़ा था। उनकी पहली तेलुगू फिल्म 'झुम्माण्डि नादां' थी।
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। उन्होंने फिल्म ओम शांति ओम से हिंदी फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत की थी। बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि इस फिल्म से पहले वह कन्नड़ फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2006 में फिल्म ऐश्वर्या में सुपरस्टार उपेंद्र के साथ काम किया था।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा
मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा पूरे देश में रातोंरात फेमस हो चुकी थीं। हालांकि उनकी प्रसिद्धि का फायदा उन्हें बॉलीवुड में नहीं मिला। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी। तामिल सुपरस्टार विजय के साथ उन्होंने साल 2002 में फिल्म थामिजन की थी।
विज्ञापन

5 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन बॉलीवुड में उन्हें भी तुरंत काम नहीं मिल सका था। उन्हें भी पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख करना पड़ा था। ऐश्वर्या ने तमिल फिल्म इरुवर से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद आई उनकी फिल्म जींस ने उन्हें काफी फेमस कर दिया। इस फिल्म की वजह से ही बॉलीवुड में उनकी राह आसान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर
अनिल कपूर को देश के बड़े कलाकारों में शुमार होते हैं। अपने करियर में उन्होने राम लखन, तेजाब, वेलकम जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने मणि शर्मा के निर्देशन में बनी कन्नड़ फिल्म पल्लवी अनु पल्लवी से डेब्यू किया था। इस फिल्म को करने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चले आए। आज अनिल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस हैं। वह स्लमडॉग मिलियनेयर जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें