फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सितारों ने अपने ही फैंस से कर ली शादी, अब जी रहे हैं खुशहाल जिंदगी

Wed, 23 Jun 2021 08:21 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
दिलीप कुमार, आमिर खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड सितारों और उनके प्रशंसकों के बीच एक गहरा नाता होता हैं। आज जो भी कलाकार अपने करियर की ऊचाइयों पर हैं उसमें उनकी मेहनत के अलावा बहुत बड़ा योगदान प्रशंसकों का भी हैं। उनके पसंदीदा सितारे की जब भी कोई फिल्म बड़े परदे पर आती है तो वो उन्हें अपना पूरा सहयोग देते हैं और उनकी फिल्म को देखने के लिए सबसे पहले सिनेमाघरों में जाते हैं। हर प्रशंसक का ये सपना होता है कि उसे एक दिन अपने पसंदीदा अभिनेता या अभिनेत्री से मिलने का मौका मिले। ऐसे भी कुछ प्रशंसक हैं,  जिन्हें अपने पसंदीदा कलाकारों से मिलने का सिर्फ मौका ही नहीं मिला बल्कि उन्होंने उनके साथ सात-फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गए। आज वो एक खुशहाल जिंदगी जी रहें हैं।

इन कलाकारों ने बनाया फैन को जीवनसाथी

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने न सिर्फ अपने सबसे बड़े प्रशंसकों को डेट किया और उनका सपना पूरा किया, बल्कि उन्हें अपने जीवनसाथी के रूप में भी चुना। आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहें हैं, जिन्हे प्रशंसक के रूप में एक ऐसा हमसफर मिला जो हर सुख-दुःख में उनका हाथ थामें साथ खड़ा रहा। 
विज्ञापन

2 of 8
दिलीप कुमार - फोटो : Social Media
दिलीप कुमार- सायरा बानो

जब भी बॉलीवुड में किसी के प्यार की मिसाल दी जाती है तो हर किसी की जुबां पर सबसे पहला नाम दिलीप कुमार और सायरा बानो का आता हैं। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने सन 1996 में शादी की थी। इनके बीच उम्र का एक लंबा फासला है। सायरा बानो जब दिलीप कुमार से शादी के बंधन में बंधी थीं तो उनकी उम्र महज 22 साल की थी। जबकि उस समय दिलीप कुमार करीब 40 साल के थे। ये बात शायद कम ही लोग जानते हैं कि सायरा बानो भले ही अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं हों, लेकिन वो हमेशा से दिलीप कुमार की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। सायरा बानो जब बहुत छोटी थी तबसे ही उन्हें दिलीप कुमार बहुत पसंद थें और वो उनकी हर फिल्म देखा करती थीं और उनके साथ शादी होना सायरा बानो के सपने का हकीकत में बदलना था। आज दिलीप कुमार 98 साल के हो चुकें हैं और सायरा बानो 76 साल की, लेकिन उनके मन में दिलीप कुमार के लिए आज भी उतना ही प्यार हैं। सायरा बानो बीमारी की हालत में दिलीप कुमार की हर चीज का ध्यान खुद ही रखती हैं। बॉलीवुड में ये जोड़ी प्यार की सबसे बड़ी मिसाल है जो हर कदम पे ये बताते हैं कि अगर प्यार सच्चा है तो उम्र मायने नहीं रखती।
विज्ञापन

3 of 8
जिंतेंद्र - फोटो : Social Media
जिंतेंद्र- शोभा कपूर
 
एकता कपूर के माता-पिता जिंतेंद्र और शोभा कपूर भी बॉलीवुड की एक आदर्शवादी जोड़ी है। जितेंद्र ने 31 अक्टूबर 1974 को अपनी गर्लफ्रेंड शोभा कपूर से चोरी-चुपके शादी रचाई थी। हम आपको बता दें कि शोभा कपूर का फिल्म जगत से कोई नाता नहीं था। शोभा कपूर पेशे से एकफ्लाइट अटेंडेंट थीं और जितेंद्र की बहुत ही बड़ी प्रशंसक थीं। इन दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया उसके बाद शादी रचा ली। जितेंद्र से शादी करने के लिए शोभा कपूर ने अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी।

4 of 8
किरण राव - फोटो : Social Media
आमिर खान-किरण राव

आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी, जिनसे उनकी एक बेटी एक बेटा हैं। लेकिन 16 साल की ये शादी टूट गई। 2002 में अपनी पहली पत्नी से तलाक के  बाद आमिर की मुलाकात किरण राव से हुई। किरण राव फिल्म 'लगान' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रही थीं। इसी दौरान इनकी बातचीत बढ़ी और साल 2005 में इन्होने शादी कर ली। किरण राव हमेशा से आमिर खान के काम की बड़ी प्रशंसक रहीं हैं और उन्होंने हमेशा उनके अभिनय को सराहा है। कहा जाता है कि जब किरण राव 14 साल की थीं, तब उन्होंने आमिर की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' देखी थी। इसके बाद से वह उनकी दीवानी हो  गईं। खुद आमिर खान ने कहा था कि एक प्रशंसक के रूप में किरण उनकी फिल्मों पर अपनी राय हमेशा देती हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
राजकुंद्रा - फोटो : Instagram
शिल्पा शेट्टी- राजकुंद्रा

शिल्पा शेट्टी और राजकुंद्रा भी बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी में शुमार हैं। हालांकि शिल्पा राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं। राज कुंद्रा वैसे तो बहुत ही बड़े बिजनेसमैन हैं, लेकिन जब भी वो शिल्पा का अभिनय देखते थे या उन्हें देखते थे तो वो उनकी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाते थे। राजकुंद्रा शिल्पा के बहुत बड़े फैन थे। अपनी पत्नी से तलाक के बाद राजकुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी से शादी की। कुछ समय पहले राजकुंद्रा की पहली पत्नी का एक बयान आया था, जिसमें उन्होंने शिल्पा को घर तोड़ने वाली कहा था। 
विज्ञापन

6 of 8
डिंपल कपाडिया - फोटो : Social Media
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया

सायरा बानो और दिलीप कुमार की तरह ही राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की उम्र में भी बहुत अंतर है। जब 16 साल की उम्र में डिंपल राज कपूर की फिल्म 'बॉबी' से बॉलीवुड में कदम रख रहीं थीं उस समय तक 31 साल के राजेश खन्ना सफलता के शिखर पर बैठे थें। राजेश खन्ना अपने जमाने के मशहूर सुपरस्टार थें। कई लड़कियां उनकी दीवानी थी। लेकिन राजेश खन्ना ने अपने हमसफर के रूप में 12 साल छोटी डिंपल कपाड़िया को चुना। ऐसा कहा जाता है कि डिंपल राजेश खन्ना की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं, जब वो उनसे पहली बार मिली थी तो वो पूरी तरह से उनमें खो गईं थीं। फिल्मों में आने से पहले ही डिंपल कपाड़िया उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना को अपना दिल दे बैठी थीं।
विज्ञापन

7 of 8
बिली जोए आर्मस्ट्रांग - फोटो : Social Media

बिली जोए आर्मस्ट्रांग- एड्रिएने नेसर

बिली जोए आर्मस्ट्रांग का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 1990 में बिली एक कांसर्ट के दौरान एड्रिएने नेसर से मिले थे। नेसर उनकी काफी बड़ी प्रशंसक थी। बाद में दोनों की शादी हो गई।

विज्ञापन

8 of 8
टॉम क्रूज - फोटो : Social Media

टॉम क्रूज- केटी होम्स

टॉम क्रूज और केटी होम्स दोनों ही हॉलीवुड सिनेमा के बड़े सितारें हैं। इन दोनों के प्रशंसकों की लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन केटी ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि वो हमेशा से टॉम की बहुत बड़ी प्रशंसक रहीं हैं। जब वो उनसे मिली भी नहीं थी वो उन्हें तबसे पसंद हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें