अंधाधुन
- फोटो : यूट्यूब
अंधाधुन
श्रीराम राघवन की अंधाधुन पिछले कुछ वर्षों में बनी सबसे बेहतरीन डार्क कॉमेडी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी है। वहीं, इसके मुख्य अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अदाकारी के लिए क्रिटिक्स का फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। फिल्म में राधिका आप्टे और तब्बू भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी।