दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली जब भी किसी प्रोजेक्ट को लेकर एक साथ आए हैं वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। हालांकि उनकी फिल्मों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप भी लग चुके हैं। उनकी फिल्म 'गोलियों की रासलीला: राम लीला' पर राम लीला के धार्मिक त्योहार को सही ढंग से चित्रित नहीं करने का आरोप लगा था। वहीं, 'बाजीराव मस्तानी' पर मराठा नेताओं और काशीबाई को सही ढंग से चित्रित नहीं करने का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा हिंदू दक्षिणपंथी करणी सेना ने उनकी फिल्म 'पद्मावत' का जमकर विरोध किया था। करणी सेना ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया था।