फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: 'इंडियन आइडल' फेम सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड धवल संग रचाई शादी, यहां देखें कपल की वेडिंग तस्वीरें

Sun, 24 Apr 2022 06:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sayli kamble and dhawal wedding - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल फेम सायली कांबले शादी के बंधन में बंध गई हैं। सायली ने आज यानी 24 अप्रैल को अपने बॉयफ्रेंड धवल के साथ महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई, जिसमें उनके परिवार वालों के अलावा, करीबी दोस्त भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर शायली और धवल की वेडिंग तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसमें दोनों ही अपनी शादी की रस्मों को पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
sayli kamble and dhawal wedding - फोटो : सोशल मीडिया
सायली और धवल की शादी महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से हुई, जिस वजह से कपल भी महराष्ट्रीयन लुक में नजर आया। सायली दुल्हन के रूप में काफी सुदंर लगीं। सिंगर ने शादी में पीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिस पर लाल प्लेन बॉर्डर है। इसके साथ उन्होंने पर्पल कलर का शॉल पेयर किया है। सिंगर ने अपना लुक गोल्डन लाइट ज्वैलरी और हरे रंग की चूड़ियों से पूरा किया। अपने ओवरऑल लुक में सायली काफी सुंदर लगीं। वहीं, उनके दूल्हे राजा भी किसी के कम नहीं लगे। धवल क्रीम कुर्ता और पर्पल पायजामे में काफी जच रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
sayli kamble and dhawal wedding - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में सायली और धवल मंडप में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों किसी विधि को पूरा कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर सायली की एंट्री की है, जिसमें वह काफी खुश दिख रही हैं। वहीं, ऐसे ही बाकी तस्वीरों में भी दूल्हा-दुल्हन एक साथ नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
सायली कांबले और धवल - फोटो : Instagram
सायली कांबले और धवल ने कल्याण में अपने परिवार वालों और दोस्तों के बीच शादी रचाई। इससे पहले सायली ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपनी हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। सायली ने मेहंदी सेरेमनी में एक स्ट्रैपी ग्रीन कलर का शरारा पहना था, जिसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप चुना था। इन तस्वीरों के सायली ने कैप्शन में लिखा, ‘मेहंदी।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें