अक्सर लोग बुजुर्गावस्था की दहलीज को आराम करने का चरण मानते हैं। यह सबकी निजी पसंद हो सकती है कि उम्रदराज होने के बाद अपना समय किस तरह व्यतीत करें, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी कुछ लोग बेहद सक्रिय रहते हैं। इस सूची में सिनेमाजगत के कई सितारे भी शामिल हैं। अभिनय और फिल्मों के प्रति इन सितारों में ऐसा जुनून है कि इन्होंने उम्र को भी मात दे डाली है। किसी युवा कलाकार की तरह यह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं और दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।