बजट 2019 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बजट वित्त मंत्रालय में छपना शुरू भी हो गया है। अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल 1 फरवरी 2019 को बजट पेश करेंगे। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली अभी अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे हैं। इस वजह से वित्त मंत्रालय का कार्यभार फिलहाल रेल मंत्री पीयूष गोयल देख रहे हैं। यह मौजूदा सरकार का अंतरिम बजट है इसलिए आम लोगों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स को भी इस बजट से उम्मीदें हैं। इस खास मौके पर जानिए उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने बिजनेस और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है और बजट को लेकर वह अच्छी समझ रखते हैं।
विज्ञापन
2 of 9
shahrukh khan
- फोटो : bollywoodlife
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है शाहरुख खान का। अपने रोमांटिक अंदाज से फैंस को दीवाना बना देने वाले किंग खान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। इसके साथ ही उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्यूनिकेशन की भी पढ़ाई की थी लेकिन फिल्मी करियर के चलते उन्होंने बीच में ही इसे छोड़ दिया। शाहरुख ने इसके साथ ही एनएसडी से भी पढ़ाई की है। बिजनेस की बारे में अच्छी जानकारी रखने के चलते वह कई जगह इन्वेस्टमेंट करते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
Anushka Sharma
- फोटो : instagram
अपनी पहली फिल्म में शाहरुख जैसे सुपर स्टार एक्टर की पत्नी का रोल करने वाली अनुष्का शर्मा ने आर्ट्स में माउंट कारमल कॉलेज (बेंगलुरु) से ग्रेजुएशन किया है जबकि मास्टर्स की पढ़ाई उन्होंने इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट में की है। अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह स्कूल और कॉलेज में टॉपर हुआ करती थीं। हांलाकि उन्हें ये पता था कि उन्हें आगे मॉडलिंग में करियर बनाना है। बिजनेस के तौर पर अनुष्का शर्मा का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।
4 of 9
john abraham
'धूम' और 'मद्रास कैफे' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले जॉन अब्राहम ने हमेशा अपनी पढ़ाई पर फोकस किया। उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने नरसी मोंजी कॉलेज से एमबीए की डिग्री ली। जॉन व्यापार को लेकर अच्छी जानकारी रखते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
अमीषा पटेल
'कहो ना प्यार है' फिल्म में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अमीषा पटेल भी अर्थशास्त्र की छात्रा रही हैं। उन्होंने इसमें गोल्ड मेडल भी जीता है। अमीषा पटेल को फिल्मों में तो खास सफलता नहीं मिली लेकिन पैसे के मामले में वह किसी से पीछे नहीं हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 30 मिलियन डॉलर की है।
विज्ञापन
6 of 9
parineeti chopra
अभिनय में अपना जौहर दिखाने वाली परिणीति चोपड़ा भी किसी से पीछे नहीं हैं। परिणीति ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर बिज़नेस स्कूल से बिज़नेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स डिग्री ली है। वह बहुत अच्छा मैनेजमेंट जानती हैं।
विज्ञापन
7 of 9
sonam kapoor
अनिल कपूर की बेटी सोनम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए फेमस सोनम कपूर ने यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन से इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।
8 of 9
farhan akhtar
बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटड पर्सन फरहान अख्तर भी कॉमर्स से ग्रेजुएट है। उन्होंने मुंबई के एचआर कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। वह अक्सर अपनी राय भी कई मुद्दों पर रखते हैं।
अपनी शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाने वाले रणदीप हुड्डा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रणदीप बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में ग्रेजुएट हैं।