वैसे तो बॉलीवुड सितारों का जीवन एक खुली किताब की तरह होता है। दर्शकों तक हर छोटी-बड़ी खबर पहुंच ही जाती है। लगातार लाइमलाइट में बने रहने के बाद भी कुछ बातें सीक्रेट रखते हैं। वहीं कुछ सितारे तो ऐसे हैं जिन्होंने अपनी शादी की बात को ही छुपाकर रखा। यूं तो फिल्मी सितारों की शादी की तस्वीरें या शादी की अफवाह ही आग की तरह फैल जाती हैं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने रिश्ते छुपाकर तो रखना चाहा लेकिन इसमें असफलता हाथ लगी। इसके अलावा जब शादी का राज खुला तो हंगामा मच गया। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें जनता ने तो क्या इनके खुद के घरवालों ने ही स्वीकार नहीं किया। कहते हैं ना सच बहुत लंबे समय तक छिपता नहीं है, ऐसा ही कुछ फिल्मी सितारों के साथ असल जिंदगी में हुआ। आज हम बात उन्हीं सितारों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी की बात को काफी दिनों तक सबसे छिपाकर रखा ...